Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

दिल्ली में गर्मी से मची त्राहि-त्राहि, LG बोले- लेबर और मजदूरों को मिलेगी दोपहर 12 से 3 बजे तक छुट्टी

भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली के मजदूरों के लिए बड़ी राहत है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मजदूरों के लिए राहतभरा एलान किया है.

दिल्ली में गर्मी से मची त्राहि-त्राहि, LG बोले- लेबर और मजदूरों को मिलेगी दोपहर 12 से 3 बजे तक छुट्टी

vk saxena

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली गर्मी से त्राहि -त्राहि कर रही है. दिल्ली का तापमान 49.9 डिग्री यानी करीब 50 के पार हो चुका है. भीषण गर्मी को देखते हुए  दिल्ली में उप राज्यपाल ने बड़ा फैसला लिया है. उपराज्यपाल ने आदेश दिया है कि लेबर और श्रमिक दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक काम नहीं करेंगे. इस दौरान उनका वेतन भी नहीं कटेगा. 

दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने भयंकर गर्मी को देखते हुये लेबर एवं श्रमिकों के लिये दोपहर 12-3 बजे (जब गर्मी सबसे ज़्यादा होती है) सवेतन ब्रेक रखने के आदेश दिये. ये व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ना जाए. 

भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली के मजदूरों के लिए बड़ी राहत है. दिल्ली के उपराज्यपाल ने मजदूरों के लिए राहतभरा एलान किया है.

यही नहीं इतनी भीषण गर्मी में भी "समर हीट ऐक्शन प्लान" के लिये अभी तक मुख्यमंत्री केजरीवाल या उनके मंत्रियों द्वारा अभी तक कोई कदम न उठाये जाने के लिये उप राज्यपाल ने आलोचना की है. 

LG ने मुख्य सचिव को तत्काल बैठक करने के निर्देश जारी किये है,"  उप राज्यपाल ने construction sites पर श्रमिकों के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी उप्लब्ध कराने के निर्देश दिये." यही नहीं एलजी  बस स्टैंड पर पर घड़ों में पानी रखने का निर्देश भी दिया है.


यह भी पढ़ें: Delhi, Jaipur, Lucknow में टूटा Heat Wave का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताया किस दिन होगी बारिश


गंभीर लू चलती रहेगी

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने मौसम पूर्वानुमान की चेतावनी में कहा कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 43 फीसदी था.

शहर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार करने की संभावना है. मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बहुत तेज़ गर्मी देखी गई और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने लोगों से लू के कारण ‘‘संवेदनशील लोगों के लिए अत्यधिक सावधानी’’ बरतने का आग्रह किया है.

बढ़ते तापमान के कारण, हर उम्र के लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारी होने और लू लगने की बहुत अधिक संभावना होती है. शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चिंता का विषय है. आईएमडी ने लोगों को गर्मी और निर्जलीकरण से बचने की सलाह दी है.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)


यह भी पढ़ें:दिल्ली में 50 डिग्री के पास पारा, भीषण गर्मी के बीच वाटर सप्लाई का संकट, पानी बचाने की अपील


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पढ़ने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement