बॉलीवुड
आज हम बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस है और उन्होंने नेशनल अवॉर्ड भी जीता है. इसके अलावा वह एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं.
बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो कि फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं. हालांकि इन एक्टर और एक्ट्रेस ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई है. वहीं, आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि एक आउटसाइडर हैं, लेकिन उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह आज एक नेशनल अवॉर्ड विनर भी हैं और एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस कृति सेनन की. कृति बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. आज कृति अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 27 जुलाई 1990 को दिल्ली में हुआ था. एक्ट्रेस एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता राहुल सेनन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उनकी मां गीता सेनन दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिजिक्स की प्रोफेसर हैं.
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon जानती थीं Sushant Singh Rajput का ये सीक्रेट? मौत के 3 साल बाद खूबसूरती से किया खुलासा
पहले रैंप वॉक पर रो पड़ीं थी कृति
एक्ट्रेस के शुरुआती दिनों की बात करें, तो उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है और एक्ट्रेस ने नोएडा के जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी से बैचलर्स ऑफ टेक्नॉलॉजी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की है. इसके अलावा उन्होंने मॉडलिंग भी की है. वहीं, एक्ट्रेस के मॉडलिंग करियर से जुड़ा एक किस्सा है. उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि पहले रैंप वॉक पर कुछ गलती करने के कारण 20 मॉडल्स के सामने उन्हें डांट पड़ी थी, जिसके चलते वह रोने लगी थीं.
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon पर लगा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को प्रमोट करने का इल्जाम, एक्ट्रेस ने लिया लीगल एक्शन
इन फिल्मों से की कृति ने शुरुआत
कृति ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 1: नेनोक्कडाइन से की थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ महेश बाबू नजर आए थे. इसके बाद कृति ने बॉलीवुड में फिल्म हीरोपंती से शुरुआत की. इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इसके लिए कृति को आईफा अवॉर्ड स्टार डेब्यू ऑफ द इयर फीमेल से नवाजा गया था.
फिल्म मिमी के लिए जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड
इन सभी के अलावा कृति ने दिलवाले, राबता, बरेली की बर्फी, लुका छुप्पी, हाउसफुल 4, पानीपत, आदिपुरुष जैसी फिल्म में काम किया है. आपको बता दें कि एक्ट्रेस साल 2021 में फिल्म मिमी में नजर आई थीं. इस फिल्म के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था. यह उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड था.
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं कृति
कृति सेनन की नेटवर्थ की बात करें, तो वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति एक फिल्म के लिए 5 से 8 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. इसके अलावा वह किसी भी एड के लिए भी करोड़ों में फीस चार्ज करती हैं. बता दें कि कृति सेनन एक ब्यूटी ब्रांड की मालकिन हैं, जिससे वह करोड़ों कमाती हैं. साथ ही वह 82 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.