Advertisement

TMKOC के रोशन सोढ़ी लापता मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस को CCTV में मिला गुरचरण का सुराग

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा चुके एक्टर गुरचरण सिंह (Gurucharan Singh) के लापता होने के बाद दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें वह नजर आ रहे हैं.

Latest News
TMKOC के रोशन सोढ़ी लापता मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस को CCTV में मिला गुरचरण का सुराग

Gurucharan Singh

Add DNA as a Preferred Source

फेमस कॉमेडी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा चुके एक्टर गुरचरण सिंह (Gurucharan Singh) रिपोर्ट्स के मुताबिक लापता हैं. वहीं, दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले की रिपोर्ट एक्टर के पिता ने दर्ज करवाई है. दर्ज शिकायत के मुताबिक गुरचरण सिंह 22 अप्रैल की सुबह मुंबई जाने के लिए निकले थे. हालांकि वह न तो मुंबई पहुंचे हैं और उसके बाद से उनका फोन भी बंद आ रहा है. वहीं इस पूरे मामले में अब एक अपडेट सामने आया है. 

दरअसल, दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी हाथ लगा है, जिसमें गुरचरण रात के 9 बजकर 14 मिनट पर दिल्ली के पालम इलाके में परशुराम चौक पर पैदल कहीं जाते हुए दिख रहे हैं. सीसीटीवी की तस्वीरों में देखा गया है कि एक्टर पैदल जा रहे हैं और उन्होंने कंधे पर बैग लिया हुआ है. वहीं, आज दिल्ली पुलिस गुरचरण की बैंक डिटेल्स खंगालेगी, जिससे शायद कोई सुराग हाथ लग सके. बता दें कि गुरचरण 22 अप्रैल की शाम से लापता है. उन्होंने मुंबई की फ्लाइट बुक करवाई थी, लेकिन वो मुंबई नहीं गए. 


ये भी पढ़ें- Taarak Mehta के 'सोढ़ी' दिल्ली एयरपोर्ट से हुए लापता, परेशान हैं Gurcharan Singh के बूढ़े पिता


तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में आ चुके हैं नजर

गुरचरण सिंह को आखिरी बार टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी के रोल में देखा गया था. उसके बाद उन्होंने अपने पिता की तबीयत खराब होने के कारण शो छोड़ दिया था, क्योंकि वह पूरा ध्यान अपने परिवार पर देना चाहते थे. 


ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की 'बबीता जी' ने 'टप्पू' के साथ कर ली सगाई? जानें क्यों मची है खलबली


लोगों ने की गुरचरण सिंह की सलामती की दुआ

बता दें कि गुरुचरण के लापता होने की खबरों के बाद से उनके सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं. साथ ही सोढ़ी के फैंस भी उनके पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं. लोगों का कहना है कि उम्मीद करते हैं कि आप ठीक होंगे. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement