Advertisement

'अब्बा के लिए जरूरी हो गया था उमेश पाल को मारना', अतीक अहमद के बेटे उमर का बड़ा खुलासा

उमर ने पुलिस की पूछताछ में उमेश पाल हत्याकांड मामले से जुड़े सवालों का सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया है.

Latest News
'अब्बा के लिए जरूरी हो गया था उमेश पाल को मारना', अतीक अहमद के बेटे उमर का बड़ा खुलासा

अतीक अहमद का बेटा उमर अतीक अहमद

Add DNA as a Preferred Source

उमेश पाल हत्याकांड मामले (Umesh Pal Murder Case) को लेकर पुलिस की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. पुलिस को दिए अपने बयान में अतीक अहमद के बेटे उमर ने बताया कि अब्बा के लिए उमेश पाल को मारना आवश्यक हो गया था. उमर ने आगे बताया कि 'उमेश पाल के कारण अब्बा को बड़े नुकसानों का सामना करना पड़ रहा था.' दरअसल अतीक के विरुद्ध मामलों में उमेश पल की पैरवी की वजह से उसे जमानत नहीं मिल रही थी. प्रोपर्टी के व्यापार में भी उमेश पाल के कारण अतीक की साख कमजोर हो रही थी.

लखनऊ की जेल में कैद है उमर
उमर अतीक अहमद का बड़ा लड़का है. फिलहाल वो लखनऊ की जेल में कैद है. वहीं पुलिस की पूछताछ में उसने उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े सवालों का सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया है. उमेश पाल की हत्या के मामले में सबसे पहले एनकाउंटर में अतीक अहमद का बेटा असद मारा गया था. उसे उमेश पाल हत्याकांड को लेकर गुड्डू मुस्लिम और सदाकत ने लखनऊ जेल में मिलकर उसे पूरे प्लान की जानकारी दी थी.

(ये खबर हमारे संवाददाता मोहम्मद गुफरान की रिपोर्ट की मदद से बनाई गई है.)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement