Advertisement

Manipur: असम राइफल्स ने 75 महिलाओं को उग्रवादियों से बचाया, 2 घंटे तक चली गोलीबारी

ये मैतेई महिलाएं (Meitei Women) मीरा पैबिस यानी महिला कार्यकर्ताएं थीं. ये बिष्णुपुर जिले के वारियोसिंग इलाके में रात में पहरा दे रही थीं.

Latest News
Manipur: असम राइफल्स ने 75 महिलाओं को उग्रवादियों से बचाया, 2 घंटे तक चली गोलीबारी

Assam Rifles (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

मणिपुर (Manipur) में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसको लेकर लगातार हिंसा की खबरें आती रहती हैं. इस समय बड़ी खबर ये आ रही है कि असम राइफल्स (Assam Rifles) ने शुक्रवार रात को कुकी उग्रवादियों (Kuki Militants) के हमले से 75 मैतेई महिलाओं (Meitei Women) को बचाया था. ये मैतेई महिलाएं मीरा पैबिस यानी महिला कार्यकर्ताएं थीं. ये बिष्णुपुर जिले के वारियोसिंग इलाके में रात में पहरा दे रही थीं. इन्हें ये नहीं पता था कि उनका गांव कुकी उग्रवादियों से चारों तरफ से घिरा हुआ है. असम राइफल्स के अधिकारियों ने बताया कि इन्हें बचाने के दौरान उग्रवादियों के साथ दो घंटे तक की गोलीबारी चली थी.


यह भी पढ़ें: धार्मिक स्कॉलर से वकील और फिर राष्ट्रपति... अमेरिका को चुनौती देकर कैसे ईरान के नंबर वन नेता बने रईसी


इस मामले को लेकर अधिकारी ने बताया
इस मामले को लेकर असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया कि 'रात के लगभग 10:30 बज रहे थे. उस बीच हमें अपने नाइट विजन थर्मल कैमरों में कुछ उग्रवादी दिखाई दिए. ये तलहटी इलाकों में छिपकर उग्रवादी गतिविधियां कर रहे थे. ये लोग बफर जोन में स्थित सड़कों पर मैतेई महिलाओं के नजदीक जा रहे थे. ये महिलाएं अपने गांवों की रखवाली कर रही थीं.' आगे उन्होंने बताया कि 'ये उग्रवादी बफर जोन के 500 मीटर के अंदर तक आ चुके थे.' आपको बताते चलें कि मणिपुर गोलीबारी की ये घटना करीब तीन हफ्ते बाद हुई है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement