Advertisement

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की 'बबीता जी' ने 'टप्पू' के साथ कर ली सगाई? जानें क्यों मची है खलबली

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बबीजा जी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस Munmun Dutta और 'टप्पू' यानी Raj Anadkat को लेकर हाल ही में बड़ी खबर वायरल हो रही है.

Latest News
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की 'बबीता जी' ने 'टप्पू' के साथ कर ली सगाई? जानें क्यों मची है खलबली

मुनमुन दत्ता और राज अंदकत ने कर ली सगाई

Add DNA as a Preferred Source

छोटे पर्दे के मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में 'बबीता जी' (Babita Ji) हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की लव लाइफ को लेकर काफी समय पहले भी कुछ अफवाहें उड़ी थीं लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस 36 की उम्र में मुनमुन ने 27 साल के 'टप्पू' यानी राज अंदकत (Raj Anadkat) के साथ सगाई कर ली है. राज या मुनमुन में से किसी ने भी अभी तक इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं की है.

मुनमुन दत्ता अभी भी TMKOC में नजर आ रही हैं लेकिन राज अंदकत शो छोड़ चुके हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार अफवाहें उड़ चुकी हैं, इन अफवाहों से सोशल मीडिया पर खलबली इसलिए मच गई थी क्योंकि दोनों के बीच 9 साल का एड डिफरेंस है. इस बार उनकी सगाई की ही खबरें फैल रही हैं. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ने परिवार और करीबियों के सामने एक-दूसरे को अंगूठी पहना दी है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मुनमुन और राज के परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और दोनों ने गुजरात के वडोदरा में ही कुछ दिनों पहले इंगेजमेंट सेरेमनी रखी थी. कुछ समय बाद दोनों की शादी की तैयारियां भी की जाएंगी.


ये भी पढ़ें- TMKOC की 'सोनू' बनेगी दुल्हन, बॉयफ्रेंड ने किया शादी के लिए प्रपोज, वीडियो वायरल


 

वहीं, इन खबरों के वायरल होने के बाद विरल भयानी ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें मुनमुन का स्टेटमेंट है. इस स्टेटमेंट में मुनमुन ने सगाई की खबरों से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने इन खबरों को झूठा बताते हुए कहा है कि उनकी कोई इंगेजमेंट सेरेमनी नहीं हुई है. बता दें कि दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें पहली बार 2021 के सितंबर महीने में उड़ी थीं. उस वक्त दोनों ने ही इन खबरों को खारिज कर दिया था.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement