Advertisement

Taarak Mehta की 'रीटा रिपोर्टर' ने फिर खोले राज, बताया डायरेक्टर ने क्यों छोड़ा शो

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के डायरेक्टर Malav Rajda के शो छोड़ने पर जबरदस्त हलचल मची थी. अब उनकी पत्नी Priya Ahuja ने पूरे वाकये पर खुलासा किया है.

Latest News
Taarak Mehta की 'रीटा रिपोर्टर' ने फिर खोले राज, बताया डायरेक्टर ने क्यों छोड़ा शो

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Malav Rajda, Priya Ahuja

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) आए दिन किसी न किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में बना रहता है. बीते कुछ समय में शो से जुड़े कई अहम लोग इसे छोड़कर जा चुके हैं. जिसमें TMKOC के डायरेक्टर मालव राजदा (Malav Rajda) भी हैं. मालव शो के साथ 10 सालों से जुड़े थे लेकिन वो जब इससे बाहर हुए तो कई तरह के विवाद हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स में प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ उनकी अनबन की खबरें भी आईं. अब उनकी पत्नी प्रिया अहूजा (Priya Ahuja) ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

प्रिया अहूजा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पर बतौर एक्ट्रेस भी नजर आई हैं. वो TMKOC पर 'रीटा रिपोर्टर' के रोल में दिखी हैं. शो पर प्रिया का रोल बहुत कम है और वो कभी-कभी ही नजर आती थीं. प्रिया ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो शो के मेकर्स के साथ अपना रोल बढ़ाने को लेकर कई बार बात कर चुकी थीं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी. प्रिया कहती हैं कि उन्होंने शो में रोल बढ़ाने के लिए कभी भी पति यानी शो के डायरेक्टर का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने हमेशा पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को अलग ही रखा. ये भी पढ़ें- Taarak Mehta के मेकर्स ने 'दयाबेन' पर सुनाया आखिरी फैसला, टूटेगा दिल या दर्शक होंगे खुश?

प्रिया ने पति मालव राजदा के शो छोड़ने को लेकर भी बात की. प्रिया के मुताबिक उन्होंने ही पति को 'तारक मेहता' छोड़ने के लिए कहा था. प्रिया बताती हैं कि 'हर किसी की जिंदगी में उतार चढ़ाव आते हैं, हमारे साथ भी ये हुआ. मालव काम से जुड़ी परेशानी घर लेकर आ रहे थे. मैंने ही उनसे कहा कि आपको वहां से दूर हो जाने की जरूरत है. उन्हें भी ये बात सही लगी और तब जाकर शो छोड़ने का फैसला लिया गया'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement