Advertisement

घर में अकेली पाकर नौकर ने की रेप की कोशिश, महिला ने चाकू से काट दिया प्राइवेट पार्ट

Crime News: यूपी के कौशांबी में एक महिला ने अपने ही नौकर का प्राइवेट पार्ट काट दिया. महिला का आरोप है कि नौकर ने रेप करने की कोशिश की थी.

घर में अकेली पाकर नौकर ने की रेप की कोशिश, महिला ने चाकू से काट दिया प्राइवेट पार्ट

Injured Servant 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में महिला के साथ रेप की की कोशिश करने वाले एक शख्स को महिला ने अच्छे से सबक सिखाया. महिला के साथ रेप का प्रयास करने वाला यह शख्स कोई और नहीं बल्कि महिला के घर पर काम करने वाला नौकर है. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का पति कहीं बाहर रहता है और वह घर पर अकेली थी. महिला को अकेली पाकर नौकर ने रेप की कोशिश की. महिला ने इस युवक को अच्छे से सबक सिखाया और चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट की काट दिया. घायल अवस्था में इस शख्स को अब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

युवक पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के घर से खून से सना गद्दा और चादर बरामद किया है. पुलिस ने मौके से वह चाकू भी बरामद कर लिया है. इस पर हैरानी जताई जा रही है कि पुलिस ने महिला को ही हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की है और केस भी दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सुरंग हादसा: 40 लोग अंदर फंसे, बीड़ी ने बचा ली एक मजदूर की जान

बहाने से ले आई थी चाकू
मामला कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव का है. महिला का पति सऊदी अरब में ड्राइवर है. ऐसे में एक दिन महिला को घर में अकेली पाकर नौकर ने उसका रेप करने की कोशिश की. महिला ने चतुराई दिखाई और किचन बंद करने का बहाना करके चाकू ले आई. जैसे ही नौकर ने जबरदस्ती की उसने चाकू से प्राइवेट पार्ट ही काट दिया. जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर वह वहां से भाग गया.

यह भी पढ़ें- J&K में 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत, 19 घायल

महिला तुरंत थाने गई और आपबीती गई. इसका बाद घायल नौकर के पिता ने भी थाने में तहरीर दी. अब पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 और 308 के तहत केस दर्ज कर लिया है. वहीं, घायल नौकर का कहना है कि महिला ने उसके मुंह पर रुमाल रखकर उसे बेहोश कर दिया था. जब वह होश में आया तो उसे पता चला कि उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया गया है. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement