Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

एक कमरे से लेकर बंगले तक का सफर, नागालैंड के ब्यूरोक्रेट ने शेयर की अपनी सक्सेस स्टोरी

सोशल मीडिया हैंडल पर नेल्ल्यप्पन ने एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे पहले वे कैसे घर में रहते थे. उनकी पोस्ट अब वायरल हो रही है.

एक कमरे से लेकर बंगले तक का सफर, नागालैंड के ब्यूरोक्रेट ने शेयर की अपनी सक्सेस स्टोरी
Nellayappan Success Story

 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मेहनत का फल हमेशा मिलता है, यह अपने लोगों को कई बार कहते हुए सुना होगा. कुछ लोग यह भी कहते हैं कि अगर आपने खुली आंखों से सपने देख लिए तो फिर उसे पूरा करने के लिए जुट जाइए. अगर आपने पूरी मेहनत और लगन के साथ काम किया तो उसके परिणाम भी आपको जरुर मिलेंगे. सोशल मीडिया पर एक सिविल सर्वेंट ने अपनी कहानी साझा की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

किसी ने सच ही कहा है कि आपको सपने देखने का पूरा हक है और उसे पूरा करने का दम भी आपके अंदर है. मेहनत को इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि आप अमीर घर में पैदा हुए हैं या फिर गरीब घर में, मेहनत करने वालों को उनका हिस्सा जरूर मिलता है. अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर सिविल सर्वेंटसिविल सर्वेंट नेल्लयप्पन बी ने भी अपने सपने को पूरा किया.

यह भी पढ़ें- चोरी कर रहे शख्स पर ही चढ़ गया ट्रैक्टर, फिर जो हुआ वह देख नहीं होगा आंखों पर यकीन  

 नेल्लयप्पन बी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

सिविल सर्वेंट नेल्लयप्पन बी ने दो तस्वीर साझा की है. जिसमें उन्होंने बताया है कि वह पहले किस तरह के घर में रहते थे और अब कैसे रहते हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं 30 साल की उम्र तक अपने माता-पिता और चार भाई बहनों के साथ एक कमरे वाले घर में रहता था. शिक्षा, समर्पण और कड़ी मेहनत से आज इस मुकाम तक पहुंचने का सौभाग्य मिला है.  

यह भी पढ़ें- किसान की मौत पर अंतिम दर्शन करने पंहुचा बंदर, शव के पास बैठकर खूब रोया 

 

नेल्लयप्पन बी के ट्वीट पर लोगों ने लुटाया प्यार

नेल्लयप्पन बी द्वारा किए गए ट्वीट पर लोग खूब प्यार लुटा रहे. उनके इस पोस्ट को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया हुआ है. हजारों लोगों ने उनके ट्वीट को रिट्वीट भी किया है. एक यूजर में कमेंट किया कि आज मैं सोशल मीडिया पर सबसे अच्छी चीज देखी. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि लोग साधनों की अभाव में शिक्षा नहीं पाते हैं लेकिन कुछ लोग पत्थर पर पर मारकर पानी निकाल देते हैं. वहीं, ज्यादातर लोगों ने इसे बेहद प्रेरणादायक बताया. यहां पर आपको बता दें कि सिविल सर्वेंट नेल्लयप्पन बी नागालैंड में मुख्यमंत्री के ओएसडी हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement