Advertisement

Buddha Purnima 2024: आज बुद्ध पूर्णिमा पर इन खास उपायों को करने से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद, खुलेगी तरक्की की राह

Buddha Purnima ke Upay: बुद्ध पूर्णिमा के दिन स्नान दान कर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए इन चीजों को दान करना चाहिए.

Latest News
Buddha Purnima 2024: आज बुद्ध पूर्णिमा पर इन खास उपायों को करने से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद, खुलेगी तरक्की की राह

Buddha Purnima 2024

Add DNA as a Preferred Source

Buddha Purnima 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा के दिन माह का अंत होता है. पूर्णिमा का बहुत ही खास महत्व होता है. यह दिन गंगा स्नान और दान-धर्म के कार्यों के लिए शुभ माना जाता है. अब 23 मई को वैशाख माह की पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2024) है. वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन कई चीजों का दान करने और उपायों को करने से शुभ फलों (Buddha Purnima Upay) की प्राप्ति होती है. जीवन में तरक्की करने के लिए पितरों का आशीर्वाद होना जरूरी होता है. इसके लिए आप इन उपाय को कर सकते हैं.

बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये उपाय
- पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना चाहिए. अगर आप गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें.
- बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद जरूरतमंदों को दान करना चाहिए. ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.


 

कौन-से धाम में किन देवी-देवताओं की होती है पूजा, जानें चार धाम यात्रा का महत्व


- पितरों का आशीर्वाद पाने और विष्णु भगवान की कृपा के लिए पंखा, जल से भरे घड़े, पीले कपड़े, चप्पल और छतरी आदि का दान करना चाहिए.
- इस दिन जरूरतमंद को भोजन कराने, अनाज, फल आदि का दान करना भी शुभ होता है. इससे पितृ प्रसन्न होते हैं.

- पूर्णिमा पर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए भगवान विष्‍णु, मां लक्ष्‍मी और तुलसी जी की पूजा करनी चाहिए. भगवान की पूजा करने के बाद भगवान को भोग लगाएं.
- वैशाख माह की पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की पूजा करनी चाहिए. गौतम बुद्ध का जन्म इसी दिन हुआ था.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement