Advertisement

Nagpur Lok Sabha Seat: नितिन गडकरी लगाएंगे हैट्रिक या 'ठाकरे' मारेंगे बाजी? कैसा है संतरा नगरी का चुनावी माहौल

Nagpur Lok Sabha: महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट पर दो बार के सांसद नितिन गडकरी को बीजेपी ने तीसरी बार भी टिकट दिया है. उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे से होना है.

Latest News
Nagpur Lok Sabha Seat: नितिन गडकरी लगाएंगे हैट्रिक या 'ठाकरे' मारेंगे बाजी? कैसा है संतरा नगरी का चुनावी माहौल

नागपुर लोकसभा सीट

Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट देश की सबसे चर्चित सीटों में से एक है. इसका कारण है कि यहां से दो बार के सांसद नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री हैं. लगातार 4 बार जीतने के बाद दो बार नागपुर सीट हार चुकी कांग्रेस पार्टी ने नितिन गडकरी के खिलाफ विकास ठाकरे को चुनाव में उतारा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पहली लिस्ट आने के बावजूद नितिन गडकरी के नाम का ऐलान न होने के बाद कयास लग रहे थे कि नितिन गडकरी की जगह किसी और को उतारा जा सकता है. हालांकि, बाद में नितिन गडकरी के नाम का ऐलान कर दिया गया और पहले ही चरण में इस सीट पर चुनाव भी होने हैं.

इस बार नितिन गडकरी का मुकाबला नागपुर सिटी कांग्रेस के अध्यक्ष विकास ठाकरे से है. कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ गठबंधन के नेता भी विकास ठाकरे को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. नागपुर लोकसभा सीट की 6 विधानसभाओं में से 4 पर बीजेपी तो 2 पर कांग्रेस का कब्जा है. यहां पर SC-ST मतदाताओं की 6 लाख और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 3 लाख है. वहीं, इस सीट पर 1 लाख ब्राह्मण मतदाता भी हैं.


यह भी पढ़ें- Nirmala Sitharaman के पास नहीं है चुनाव लड़ने के पैसे? हैरान कर देगा वित्त मंत्री का ये बयान


कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था नागपुर
एक समय पर नागपुर सीट कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी. 2014 के पहले हुए 10 लोकसभा चुनावों में 9 में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी. एक बार जो बनवारी लाल पुरोहित जीते, वह भी कांग्रेस से ही बीजेपी में आए थे. 2014 और 2019 में नितिन गडकरी ने इस सीट पर अच्छे मार्जिन से जीत हासिल की है. इसके अलावा, वह लगातार नागपुर में सक्रिय रहे हैं जिसके चलते उनकी लोकप्रियता भी खूब रही है.


यह भी पढ़ें- कौन हैं मौलाना मुहीबुल्लाह नदवी? समाजवादी पार्टी ने रामपुर लोकसभा सीट से दिया टिकट


2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 11.87 लाख वोट डाले गए थे. नितिन गडकरी को इसमें से 55.67 प्रतिशत यानी 6.6 लाख वोट मिले. वहीं, कांग्रेस के नाना पटोले को 4.44 लाख वोट मिले थे. 2014 में नितिन गडकरी को 5.87 लाख वोट मिले थे और उन्होंने तत्कालानी सांसद विलास मुट्टेमवार को हरा दिया था. विलास मुट्टेमवार 1998, 1999, 2004 और 2009 में नागपुर के सांसद बने थे.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement