Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

Bank Holiday: मई में कर रहे फाइनेंशियल प्लानिंग तो याद रखें, 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday in May: मई के महीने में 4 रविवार और 2 शनिवार समेत कुल 6 अवकाश पड़ रहे हैं. इसके अलावा भी 8 दिन ऐसे हैं, जब अलग-अलग जगह बैंक बंद रहेंगे.

Latest News
Bank Holiday: मई में कर रहे फाइनेंशियल प्लानिंग तो याद रखें, 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

November Bank Holidays 2025

Add DNA as a Preferred Source

Bank Holiday in May: यदि आप मई के महीने में बैंक से जुड़ा कोई खास काम प्लान कर रहे हैं या फिर किसी तरह की फाइनेंशियल प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके काम की खबर है. मई महीने में बैंकों में 14 दिन अवकाश रहने वाला है यानी करीब आधा महीना बैंक बंद रहेंगे. हालांकि यह अवकाश सभी जगह नहीं होंगे बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कारणों के चलते खास दिनों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा. चलिए आपको बताते हैं कि कब और कहां बैंक बंद रहेंगे.

6 अवकाश तो होते ही हैं तय

हर महीने कम से कम 6 दिन तो बैंक शनिवार-रविवार के अवकाश के कारण बंद रहते ही हैं. मई महीने में भी 4 रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार के 2 अवकाश हैं. इसके अलावा 8 दिन विभिन्न त्योहारों या दिवसों के कारण अलग-अलग जगह बैंक बंद होने जा रहे हैं. इसके अलावा कुछ राज्यों में लोकसभा चुनाव के अगले तीन चरण के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी. 

महीने के पहले दिन ही मई दिवस का अवकाश

महीने की शुरुआत ही अवकाश के साथ हो रही है. बुधवार (1 मई) को मई दिवस और महाराष्ट्र दिवस के कारण अवकाश रहेगा. इस दिन मुंबई, नागपुर, पुणे, त्रिवेंद्रम, चेन्नई, पणजी, पटना, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता और बेंगलुरु आदि में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भी बंद रहेगा, जिसके चलते शेयर मार्केट में कारोबार नहीं होगा. इसके अलावा भी शेयर मार्केट 20 मई को पांचवे चरण के दौरान मुंबई में मतदान होने के कारण बंद रहेगा.

23 मई को भी अधिकतर जगह होगी छुट्टी

23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के कारण भी अधिकतर जगह बैंकों में छुट्टी रहेगी. इस दिन देहरादून, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, कानपुर, कोलकाता, आइजॉल, अगरतला, बेलापुर, भोपाल, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, रायपुर, शिमला, रांची आदि में बैंक बंद रहेंगे. इस दौरान यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो उसके लिए आप नेट बैंकिंग की मदद ले सकते हैं या ATM में जाकर फंड ट्रांसफर आदि काम कर सकते हैं. 

इन दिनों पर भी रहेगा अवकाश

बैंकों में कामकाज कुछ अन्य तारीखों पर भी बंद रहेगा. इनमें 8 मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर कोलकाता में, 10 मई को अक्षय तृतीया पर बेंगलुरु में और 16 मई को स्टेट-डे पर सिक्किम में बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement