Advertisement

Virat Anushka ने दिखाई बेटे अकाय की पहली झलक, ट्विस्ट सुनकर टूट जाएगा फैंस का दिल

Virat Kohli और Anushka Sharma ने फाइनली अपने बेटे का चेहरा दिखा दिया है लेकिन पावर कपल ने फैंस के लिए जो शर्त रखी उसे सुनकर सभी का दिल टूट जाएगा.

Latest News
Virat Anushka ने दिखाई बेटे अकाय की पहली झलक, ट्विस्ट सुनकर टूट जाएगा फैंस का दिल

Virat Kohli Anushka Sharma Revealed Son Face: अनुष्का विराट ने दिखाया बेटे का चेहरा

Add DNA as a Preferred Source

पावर कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों बेटे अकाय (Virat Anushka Son Akaay) और बेटी वामिका की परवरिश में लगे हुए हैं. इस कपल ने अभी तक अपनी बच्चों का चेहरा दुनिया से छुपाकर रखा है. एक मैच के दौरान वामिका की झलक मिली तो पब्लिक उछल पड़ी थी और हाल ही खबरें आई हैं कि विरुष्का ने बेटे अकाय का चेहरा भी रिवील कर दिया है. हालांकि, इस दौरान विराट अनुष्का ने जो शर्त रखने का फैसला लिया है, उसे सुनकर फैंस का दिल टूट जाएगा.

दरअसल, सेलेब्रिटी पपराजी विरल भयानी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे का चेहरा दिखा दिया है लेकिन शर्त ये रखी है कि अकाय की तस्वीरें ना ली जाएं. अनुष्का ने एयरपोर्ट पर पैप्स को इस शर्त पर बेटे का चेहरा दिखाया है कि वो कैमरे के सामने उसे लेकर नहीं आएंगी. उन्होंने पपराजी के साथ एक गेट टुगेदर भी प्लान कर लिया है. इससे पहले ऐसी ही गेट टुगेदर पर्टी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने रखी थी. यहां देखें वायरल हो रहा विरल का ये पोस्ट-


ये भी पढ़ें- Akaay के जन्म के बाद सामने आई Anushka Sharma की पहली फोटो, फैंस बोले 'कितनी बदल गईं'


इस पोस्ट से जाहिर है कि बेटी वामिका की ही तरह अनुष्का अपने बेटे अकाय का भी चेहरा फैंस को नहीं दिखाएंगी. अनुष्का ने वामिका के जन्म के बाद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो अपनी बच्ची का चेहरा क्यों नहीं दिखाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि पैरेंट्स के तौर पर वो नहीं चाहती हैं कि उनकी बेटी की फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हों. बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 में शादी की थी. दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं. उनकी बड़ी बेटी वामिका 3 साल की हो गई हैं.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement