Advertisement

बेटी Raha की फोटो लीक होने पर रो पड़ी थीं Alia Bhatt, पति Ranbir Kapoor ने यूं संभाला था मामला

Koffee with Karan 8 में Alia Bhatt ने बेटी Raha को लेकर कई बातें बताई हैं. आलिया के साथ शो में Kareena Kapoor Khan भी नजर आईं.

Latest News
बेटी Raha की फोटो लीक होने पर रो पड़ी थीं Alia Bhatt, पति Ranbir Kapoor ने यूं संभाला था मामला

Koffee With Karan 8: Alia Bhatt on daughter Raha
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बी-टाउन के स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है. कपल अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और उसे लाइम लाइट से दूर रखते हैं. अभी तक रणबीर और आलिया ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है पर वो उसके बारे में बात करने से नहीं कतराते हैं. हाल ही में आलिया भट्ट टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffee with Karan 8) में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने बेटी राहा के बारे में काफी कुछ शेयर किया है.    

करीना कपूर और आलिया भट्ट कॉफी विद करण 8 के चौथे एपिसोड में आईं. हाल ही में डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर शो का प्रीमियर गुरुवार हुआ जिसमें एक्ट्रेस ने बेटी राहा के बारे में शेयर किया. एक्ट्रेस ने बताया कि जब किसी ने बेटी राहा कपूर की तस्वीर लगभग सार्वजनिक रूप से साझा कर दी थी तो इसपर वो टूट गई थीं. वो रोने लगी थीं पर उनके पति रणबीर कपूर ने मामले को अच्छे से डील किया था.

एक्ट्रेस ने कहा 'मुझे याद है कि वो समय जब राहा की फोटो सामने आई थी. ये बहुत कठिन था मेरे लिए. मैंने एक तस्वीर देखी, जिसमें राहा का चेहरे का एक हिस्सा दिखाई दे रहा था. मैं टूट गई थी. मैं नहीं चाहती कि लोग उसका चेहरा देखें. ईमानदारी से कहूं तो, जब हम लोगों से मिल रहे होते हैं, तो रणबीर और मैं लगातार कहते हैं.'

ये भी पढ़ें: Alia-Ranbir ने ऐसे मनाया बेटी Raha का पहला बर्थडे, Photos में दिखाई नन्ही जान की झलक

इसके बाद आलिया भट्ट ने कहा 'राहा के जन्म के बाद मैं रात को नहीं सो पा रही थी, मैं राहा को फीड करवा रही थी और इसके साथ ही शूट के बीच भाग भी रही थी. मुझे याद है मैंने उस समय रणबीर को फोन किया कि मेरे लिए ये मुश्किल हो रहा है. इसके बाद रणबीर ने अपना काम थोड़ा आगे पुश किया और कहा कि परेशान ना हो मैं राहा को लेने आ रहा हूं.'

ये भी पढ़ें: पति की बेइज्जती पर तिलमिलाईं Alia Bhatt, Ranbir Kapoor को 'टॉक्सिक पति' का टैग मिलने पर कही ये बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement