Advertisement

'पुलिस पर भरोसा..पर इससे प्रभावित', Salman Khan के घर पर हुई फायरिंग के बाद ऐसा है परिवार का हाल, भाई अरबाज ने दिया बयान

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग से पूरा देश हिल गया है. अब एक्टर के भाई Arbaaz Khan ने बयान जारी कर बताया कि इस घटना के बार परिवार का कैसा हाल है.

Latest News
'पुलिस पर भरोसा..पर इससे प्रभावित', Salman Khan के घर पर हुई फायरिंग के बाद ऐसा है परिवार का हाल, भाई अरबाज ने दिया बयान

Salman Khan Family सलमान खान फैमिली

Add DNA as a Preferred Source

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. रविवार की सुबह एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट (Salman Khan galaxy apartment shooting)  के बाहर दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी. वहीं, पुलिस दोनों शूटर्स (Galaxy apartment shooters) की तलाश में जुटी हुई है. इसी बीच सलमान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने बयान जारी कर दिया है और बताया कि परिवार का हाल इस हमले के बाद कैसा है. 

सलमान खान के भाई अरबाज खान ने अपने घर बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद अपने परिवार की ओर से एक बयान जारी किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा कि ये परेशान करने वाली घटना है. उन्होंने लिखा 'हाल ही में सलीम खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की. ये घटना बहुत परेशान करने वाली है. इस चौंकाने वाली घटना से हमारा परिवार स्तब्ध है.'

उन्होंने लिखा 'दुर्भाग्य से कुछ लोग दावा कर रहे हैं हमारे परिवार के करीब होने और प्रवक्ता होने का दिखावा करने वाले मीडिया में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सब पब्लिसिटी स्टंट है और परिवार इससे अप्रभावित रहेगा, जो सच नहीं है और इन विचारों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए.'

अरबाज खान ने आगे लिखा 'परिवार के किसी भी सदस्य ने इस घटना के बारे में मीडिया को कोई बयान नहीं दिया है. इस समय परिवार इस घटना की जांच में पुलिस की मदद और सहयोग कर रहा है. हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है और हमें आश्वासन दिया गया है कि वे हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी क्षमता से सब कुछ करेंगे. आपके प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद.'


ये भी पढ़ें: Salman Khan के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावरों की फोटो आई सामने, फैंस का फूटा गुस्सा


बता दें कि 14 अप्रैल तड़के सलमान खान के मुंबई वाले घर के बाहर दो अनजान लोगों ने फायरिंग कर दी थी जिससे सनसनी फैल गई. इन दो हमलावरों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की थी जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. हमला करने आए दोनों शख्स ने हेलमेट लगाया था जिससे चेहरा नहीं दिखा पर अब दोनों हमलावरों का फेस सामने आ गया है.


ये भी पढ़ें: Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शख्स का चल गया पता? पहले से ही दर्ज है कई क्रिमिनल केस


DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement