Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

शख्स ने परेशान होकर छोड़ी नौकरी, बॉस के सामने ढोल नगाड़ों के साथ ऐसे किया सेलिब्रेट, वीडियो Viral

पुणे के एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह अपने ऑफिस के लास्ट वर्किंग-डे पर ढोल नगाड़ों के साथ जमकर डांस कर रहा है.

शख्स ने परेशान होकर छोड़ी नौकरी, बॉस के सामने ढोल नगाड़ों के साथ ऐसे किया सेलिब्रेट, वीडियो Viral
Add DNA as a Preferred Source

ऑफिस के टॉक्सिक माहौल में काम करना मुश्किल होता है और इससे परेशान होकर नौकरी छोड़ देना आम बात है. हाल ही में पुणे में एक शख्स ने कुछ ऐसा कारनामा किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

अपने लास्ट वर्किंग-डे को सेलिब्रेट करने के लिए अनिकेत नाम के इस शख्स ने ऑफिस के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ जमकर डांस किया. अनिकेत का साथ ऑफिस के कई साथियों ने डांस में उस साथ भी दिया है. इन सबके बीच सबसे खास बात यह थी कि इस दौरान उसका बॉस भी वहीं पर मौजूद था और ये सब देख रहा था. 

वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि अनिकेत के दोस्त ढोल वालों को लेकर उसके ऑफिस पहुंचते हैं और फिर अनिकेत अपने बॉस को बाहर बुलाकर लाता है और बोलता है 'सॉरी सर..बाय-बाय' इसके बाद वो जमकर डांस करता है. वह पिछले 6 साल से सेल्स असोसिएट की नौकरी कर रहा था. अपने खड़ूस बॉस और कम सैलेरी की वजह से वह इतना परेशान हो गया कि नौकरी छोड़ने का फैसला किया. 


यह भी पढ़ें: UBER ड्राइवर की लापरवाही के चलते हुआ 'Accident', महिला डॉक्टर ने किया कंपनी का 'Boycott', समझें पूरा मैटर 


वीडियो को इंस्टाग्राम पर @anishbhagatt नाम के अकांउट से शेयर किया गया है. इसमें आप देख सकते है कि अनिकेत अपने ऑफिस के टॉक्सिक वर्क कल्चर के बारे में बताता है और साथ ही यह कहता है कि उसका मैनेजर उसकी इज्जत नहीं करता है और सैलरी में इंक्रीमेंट भी बढ़िया नहीं दिया है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anish Bhagat (@anishbhagatt)

वीडियो को अब तक 70 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और कई लोग ने इस पर अपना रिएक्शन दे रहे है. एक यूजर ने लिखा कि 'मजा तब आता जब मैनेजर भी डांस करता...' दूसरे ने लिखा है- 'ये तो यूनिवर्सल प्रॉब्लम हैं..'

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement