Advertisement

Salman Khan के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावरों की फोटो आई सामने, फैंस का फूटा गुस्सा

Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावरों की फोटो भी अब सामने आ गई है. ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Latest News
Salman Khan के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावरों की फोटो आई सामने, फैंस का फूटा गुस्सा

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों शूटर्स की फोटो वायरल (pc: Twitter)

Add DNA as a Preferred Source

आज का दिन सलमान खान (Salman Khan), उनके परिवार और फैंस के लिए काफी शॉकिंग था. 14 अप्रैल तड़के एक्टर के मुंबई वाले घर के बाहर दो अनजान लोगों ने फायरिंग (Salman Khan firing case) कर दी थी जिससे सनसनी फैल गई. इन दो हमलावरों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की थी जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. हमला करने आए दोनों शख्स ने हेलमेट लगाया था जिससे चेहरा नहीं दिखा पर अब दोनों हमलावरों का फेस सामने आ गया है.

दोनों आरोपियों की जो फोटो सामने आ गई हैं उसे लेकर फैंस में काफी गुस्सा है. फोटो में एक शख्स ने ब्लैक और व्हाइट टी-शर्ट पहनी है, वहीं दूसरे ने रेड टी-शर्ट पहनी है. पुलिस फिलहाल इन फोटोज के आधार पर जांच कर रही है और दोनों की तलाश में जुट गई है. वहीं हमले के बाद पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

आज तक की खबर की मानें तो गोली चलाने वाले शख्स हरियाण और राजस्थान से हो सकते हैं. इसी के साथ ही बांद्रा पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारी 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. उसने खुद पोस्ट शेयर किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.


ये भी पढ़ें: कौन है Anmol Bishnoi? जिसने सलमान खान के घर के बाहर कराई फायरिंग और पूरे कांड की ली जिम्मेदार


फैंस में है काफी गुस्सा

इस हमले को लेकर सलमान खान के फैंस में काफी गुस्सा है. लोग सोशल मीडिया पर इस हमले की निंदा कर रहे हैं और आरोपियों के जल्दी पकड़े जाने की डिमांड कर रहे हैं. ऐसी खबरें भी आईं कि सलमान खान और उनके परिवार ने गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ दिया है पर इसपर किसी ने कोई पुष्टी नहीं की है.

हमले को लेकर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है. कांग्रेस लगातार इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार को घेर रही है और इस हमले को चिंता का विषय बता रही है.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement