स्पोर्ट्स
Ind Vs SA Holkar Stadium: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है. जानें स्टेडियम से जुड़े रिकॉर्ड.
डीएनए हिंदी: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच (Ind Vs SA T20) आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी है और अब तीसरे मैच में प्लेइंग 11 में कुछ प्रयोग दिख सकते हैं. विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है तो उम्मीद की जा रही है कि आज ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को ऊपर भेजा जा सकता है. इंदौर के मैदान की बात की जाए तो टीम इंडिया यहां अजेय रही है. जानें इस स्टेडियम से जुड़े खास रिकॉर्ड.
Ind Vs SA Holkar Stadium Records
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पांच मैच खेले गए हैं और उस दौरान सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा जैसे खिलाड़ियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में मैदान पर प्रशंसक जमा हुए थे. इस मैच की भी सभी टिकटें बिक चुकी हैं और दर्शकों में टीम इंडिया को खेलते देखने के लिए बहुत उत्साह है. अब तक टीम इंडिया इस मैदान पर कोई मैच नहीं हारी है और फैंस को इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: इंदौर में क्लीन स्वीप के लिए उतरेगी टीम इंडिया, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल
2020 के बाद नहीं हुआ कोई अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला
इंदौर के इस ग्राउंड पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कभी भी भारतीय टीम नहीं हारी है. यहां भारत ने पांच वनडे, दो टेस्ट और दो टी–20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं और सबमें जीत दर्ज की है. भारत ने इस ग्राउंड पर इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमों को हराया है. आखिरी बार इंटरनेशनल मुकाबला यहां जनवरी 2020 में हुआ था. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस ग्राउंड पर इससे पहले कभी मैच नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: जिसका डर था वही हुआ, बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.