Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Kuber Chalisa: धन और सुख समुद्धि पाने के लिए करें कुबरे देव की पूजा और चालीसा, धन देवता की होगी विशेष कृपा

अगर आप जीवन में धन की तंगी और सुख समृद्धि की कमी से जूझ रहे हैं तो नियमित रूप से धन के देवता कुबेर की पूजा शुरू कर दें. कुबेर देव की चालीसा करने से पैसों से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी.

Latest News
Kuber Chalisa: धन और सुख समुद्धि पाने के लिए करें कुबरे देव की पूजा और चा�लीसा, धन देवता की होगी विशेष कृपा
FacebookTwitterWhatsappLinkedin

Kuber Dev Ki Puja Vidhi: कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है. वह मां लक्ष्मी और शिव के खास माने जाते हैं. अगर आप दिन रात की मेहनत के बाद की धन की तंगी और परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो घर में हर दिन कुबेर देव की पूजा अर्चना शुरू कर दें. इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी. जीवन में सभी सुख सुविधाओं के साथ ही धन की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही घर में सुख और समृद्धि का वास होगा. इसके लिए नियमित रूप से कुबेर देव की पूजा अर्चना के साथ चालीसा का पाठ शुरू कर दें. इससे आप पर हमेशा कुबेर देव की कृपा बनी रहेगी. अगर आप कुबेर देव की चालीसा नहीं जानते हैं तो यहां पढ़ें 

दोहा

जैसे अटल हिमालय और जैसे अडिग सुमेर.
ऐसे ही स्वर्ग द्वार पै,अविचल खड़े कुबेर..
विघ्न हरण मंगल करण,सुनो शरणागत की टेर.
भक्त हेतु वितरण करो, धन माया के ढ़ेर..


 

बॉडी बिल्डिंग या वेट लॉस के लिए ले रहें हैं प्रोटीन सप्लीमेंट, तेजी से खराब होगी किडनी


कुबरे देव की चालीसा का पाठ (Kuber Chalisa) 

जै जै जै श्री कुबेर भण्डारी। धन माया के तुम अधिकारी॥
तप तेज पुंज निर्भय भय हारी। पवन वेग सम सम तनु बलधारी॥

स्वर्ग द्वार की करें पहरे दारी। सेवक इंद्र देव के आज्ञाकारी॥
यक्ष यक्षणी की है सेना भारी। सेनापति बने युद्ध में धनुधारी॥

महा योद्धा बन शस्त्र धारैं। युद्ध करैं शत्रु को मारैं॥
सदा विजयी कभी ना हारैं। भगत जनों के संकट टारैं॥

प्रपितामह हैं स्वयं विधाता। पुलिस्ता वंश के जन्म विख्याता॥
विश्रवा पिता इडविडा जी माता। विभीषण भगत आपके भ्राता॥

शिव चरणों में जब ध्यान लगाया। घोर तपस्या करी तन को सुखाया॥
शिव वरदान मिले देवत्य पाया। अमृत पान करी अमर हुई काया॥

धर्म ध्वजा सदा लिए हाथ में। देवी देवता सब फिरैं साथ में॥
पीताम्बर वस्त्र पहने गात में। बल शक्ति पूरी यक्ष जात में॥

स्वर्ण सिंहासन आप विराजैं। त्रिशूल गदा हाथ में साजैं॥
शंख मृदंग नगारे बाजैं। गंधर्व राग मधुर स्वर गाजैं॥

चौंसठ योगनी मंगल गावैं। ऋद्धि सिद्धि नित भोग लगावैं॥
दास दासनी सिर छत्र फिरावैं। यक्ष यक्षणी मिल चंवर ढूलावैं॥

ऋषियों में जैसे परशुराम बली हैं। देवन्ह में जैसे हनुमान बली हैं॥
पुरुषों में जैसे भीम बली हैं। यक्षों में ऐसे ही कुबेर बली हैं॥

भगतों में जैसे प्रहलाद बड़े हैं। पक्षियों में जैसे गरुड़ बड़े हैं॥
नागों में जैसे शेष बड़े हैं। वैसे ही भगत कुबेर बड़े हैं॥

कांधे धनुष हाथ में भाला। गले फूलों की पहनी माला॥
स्वर्ण मुकुट अरु देह विशाला। दूर दूर तक होए उजाला॥

कुबेर देव को जो मन में धारे। सदा विजय हो कभी न हारे।।
बिगड़े काम बन जाएं सारे। अन्न धन के रहें भरे भण्डारे॥

कुबेर गरीब को आप उभारैं। कुबेर कर्ज को शीघ्र उतारैं॥
कुबेर भगत के संकट टारैं। कुबेर शत्रु को क्षण में मारैं॥

शीघ्र धनी जो होना चाहे। क्युं नहीं यक्ष कुबेर मनाएं॥
यह पाठ जो पढ़े पढ़ाएं। दिन दुगना व्यापार बढ़ाएं॥

भूत प्रेत को कुबेर भगावैं। अड़े काम को कुबेर बनावैं॥
रोग शोक को कुबेर नशावैं। कलंक कोढ़ को कुबेर हटावैं॥

कुबेर चढ़े को और चढ़ा दें। कुबेर गिरे को पुन: उठा दें॥
कुबेर भाग्य को तुरंत जगा दें। कुबेर भूले को राह बता दें॥

प्यासे की प्यास कुबेर बुझा दें। भूखे की भूख कुबेर मिटा दें॥
रोगी का रोग कुबेर घटा दें। दुखिया का दुख कुबेर छुटा दें॥

बांझ की गोद कुबेर भरा दें। कारोबार को कुबेर बढ़ा दें॥
कारागार से कुबेर छुड़ा दें। चोर ठगों से कुबेर बचा दें॥

कोर्ट केस में कुबेर जितावैं। जो कुबेर को मन में ध्यावैं॥
चुनाव में जीत कुबेर करावैं। मंत्री पद पर कुबेर बिठावैं॥

पाठ करे जो नित मन लाई। उसकी कला हो सदा सवाई॥
जिसपे प्रसन्न कुबेर की माई। उसका जीवन चले सुखदाई॥

जो कुबेर का पाठ करावैं। उसका बेड़ा पार लगावैं॥
उजड़े घर को पुन: बसावैं। शत्रु को भी मित्र बनावैं॥

सहस्त्र पुस्तक जो दान कराई। सब सुख भोद पदार्थ पाई।।
प्राण त्याग कर स्वर्ग में जाई। मानस परिवार कुबेर कीर्ति गाई॥

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement