कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
Nikhat Zareen Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth games 2022) में वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निकहत जरीन (Nikhat Zareen In Semifinal)ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ उन्होंने मेडल भी पक्का कर लिया है. जीत के बाद उन्होंने अपनी मां को कैमरे पर बर्थडे विश किया है.
डीएनए हिंदी: वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निकहत जरीन (Nikhat Zareen) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. इस जीत के साथ उनका मेडल तो पक्का हो गया है लेकिन देखना है कि रंग कौन सा होता है. क्वार्टर फाइनल मैच जीतने के बाद उन्होंने कैमरे पर अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है. फैंस उनके इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. देश को निकहत से गोल्ड मेडल की उम्मीद है. बॉक्सिंग में सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों बॉक्सर को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है इसलिए उनका मेडल पक्का माना जा रहा है.
Nikhat Zareen ने मां से किया था जीत का वादा
क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद कैमरे पर निकहत जरीन ने कहा, 'हैप्पी बर्थडे अम्मी, लव यू.' निकहत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने मां से क्वार्टर फाइनल में जी के साथ मेडल का वादा किया है. देश की स्टार मुक्केबाज से पूरे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद है.
The beautiful thing by @nikhat_zareen after winning QF..
— Sagar 🕊️ (@imperfect_ocean) August 3, 2022
"Happy Birthday ammi, Allah aapko khush rakhe" ❤️😍 #B2022 #boxing #NikhatZareen #CommonwealthGames2022 #CWG2022 #TeamIndia @WeAreTeamIndia @Media_SAI pic.twitter.com/lqp4fVkhoX
महिला बॉक्सिंग के 50 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की निकहत जरीन ने वेल्स की हेलेन जोन्स को 5-0 से हराया है. जरीन को गोल्ड की दावेदारी के लिए पहले सेमीफाइनल मुकाबला जीतना होगा.
यह भी पढ़ें: ब्रान्ज मेडल जीत इतिहास बनाने वाले सौरभ घोषाल के आंसुओं में है संघर्ष की कहानी, देखें तस्वीरें
मुक्केबाजी से देश को कई मेडल की उम्मीद
भारत को मुक्केबाजों से कई मेडल की उम्मीद है. निकहत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. साथ ही, नीतू घंघास भी सेमीफाइन में पहुंच गई हैं और उनका मेडल पक्का है अब देखना है कि उनके मेडल का रंग कौन सा होता है. 57kg कैटेगरी में नामीबिया के बॉक्सर को 4-1 से हराकर मोहम्मद हसमुद्दीन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है.
बॉक्सिंग में भारत के 3 मेडल तो तय हैं लेकिन मेडल का रंग सोने या चांदी में ढलता है या फिर ब्रॉन्ज ही रह जाता है, यह देखना होगा. बॉक्सिंग के अलावा भारत की महिला क्रिकेट टीम से भी देश मेडल की उम्मीद कर रहा है.
यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारतीय मुक्केबाजों का दिखेगा पंच, इनसे मेडल की उम्मीद
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.