Advertisement

Pitru Paksha 2022: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष? जानिए श्राद्ध करने की सभी तिथियां

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष यानी पितरों के श्राद्ध का महीना भी शुरू होने वाला है. अलग-अलग तिथियों पर पितृ देव की पूजा का विधान होता है. तो चलिए जानें कि श्राद्ध और तर्पण के दिन कब से लेकर कब तक हैं और किस दिन कौन सी तिथि होगी.

Latest News
Pitru Paksha 2022: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष? जानिए श्राद्ध करने की सभी तिथियां


कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष?

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष का महीना शुरू होता है. पितृ पक्ष आश्विन मास की अमावस्या पर खत्‍म होता है. 15 दिनों में पितरों का तर्पण और पूजन से पूरे कुल में सुख-शांति और बरकत आती है. इस साल पितृ पक्ष 10 सितंबर के शुरू हो रहे हैं. जानिए पितृ पक्ष की तारीख, महत्व के साथ महत्वपूर्ण तिथियां.

पितृ पक्ष का महत्व

पूर्णिमा से शुरू होकर अमावस्या तक चलने वाले इस दिन में अपने पूर्वजों को पूजा की जाती है और माना जाता है कि इन 15 दिन तक पितृदेव यानी हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं. इस अवधि में शुभ काम करना मना होता है लेकिन पितरों की पूजा जरूर करनी चाहिए. अगर पितरों की पूजा इन दिनों न की जाए तो वह नाराज हो जाते हैं और उनका श्राप पूरे कुल को मिलता है. पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पितृ पक्ष में तर्पण, पिंडदान जरूर करना चाहिए. 

जिन जातकों की कुंडली में पितृ दोष होता है उन्‍हें इन दिनों में जरूर पितरों की पूजा कर आशीर्वाद लेना चाहिए. मान्यता है कि पितृ पक्ष में श्राद्ध न करने से पितरों की आत्मा शांत नहीं होती है जिसका प्रभाव घर में मौजूद हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Swastika : भगवान गणपत‍ि का प्रतीक है स्‍वास्तिक, जान लें इसे बनाने का सही नियम

पितृ पक्ष 2022 की प्रमुख तिथियां

10 सितंबर 2022- पूर्णिमा श्राद्ध भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा

11 सितंबर 2022-आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा तिथि को प्रतिपदा श्राद्ध

12 सितंबर 2022- आश्विन मास की कृष्ण द्वितीया

13 सितंबर 2022 - आश्विन मास की कृष्ण तृतीया

14 सितंबर 2022 - आश्विन माह की कृष्ण चतुर्थी

15 सितंबर 2022 - आश्विन मास की कृष्ण पंचमी

16 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण षष्ठी

17 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण सप्तमी

18 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण अष्टमी

19 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण नवमी

20 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण दशमी

21 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण एकादशी

22 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण द्वादशी

23 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी

24 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण चतुर्दशी

25 सितंबर 2022 - आश्विन मास के कृष्ण अमावस्या तिथि सर्वपितृ अमावस्या

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement