Advertisement

Durga Ashtami 2024: आज अष्टमी पर बन रहे 2 शुभ योग, मां महागौरी की पूजा से इन 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Durga Ashtmi Shubh Yog: ग्रहों की फेरबदल और तिथि की मिलन से अच्छे योग संयोग बनते हैं. इनका प्रभाव राशि और उस राशि के व्यक्तियों के भाग्य पर पड़ता है. इन योग में पूजा अर्चना और पाठ करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है. 

Latest News
Durga Ashtami 2024: आज अष्टमी पर बन रहे 2 शुभ योग, मां महागौरी की पूजा से इन 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत
Add DNA as a Preferred Source

Durga Ashtmi Shubh Yog And Kanya Pujan: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. माना जाता है कि नवरात्रि में मां के 9 स्वरूप पृथ्वी पर आते हैं. इन 9 दिनों तक माता के हर स्वरूप की अलग अलग दिन पूजा अर्चना की जाती है. वहीं नवरात्रि के आखिरी दो दिन अष्टमी और नवमी के रूप में मनाये जाते हैं. इस बार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी (Chaitra Navratri 2024) 16 अप्रैल की है. इस दिन व्रत रखने के साथ ही देवी स्वरूप कन्याओं को भोजन आदि कराया जाता है. मां के भोग रूपी प्रसाद उन्हें लगाने से माता की कृपा प्राप्त होती है. इस बार अष्टमी तिथि पर दो शुभ योग भी बन रहे हैं, जिनका शुभ प्रभाव मुख्य रूप से 3 राशियों के जातकों पर पड़ेगा. 

दरअसल महा अष्टमी पर इस बार रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है. इस संयोग के प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इनमें सबसे शुभ योग 3 राशियों पर पड़ेगा. इसके प्रभाव से व्यक्ति की बंद किस्मत भी जाग उठेगी. माता रानी की कृपा प्राप्त होगी, जिससे सभी काम बने चले जाएंगे. जीवन के संकट और परेशानियां खत्म होगी. आइए जानते हैं किन किन राशियों पर रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग शुभ प्रभाव पड़ेगा...

वृषभ राशि

मां महागौरी यानी दुर्गा अष्टमी के दिन रवि और सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहे हैं. इन दोनों योगों में माता की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के भाग्य के द्वार खुल जाएंगे. वृषभ वालों पर माता रानी की विशेष कृपा होगी. कारोबार में सफलता प्राप्त होगी. इस महीने के अंत तक विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. धन लाभ के योग हैं. नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है. 

कन्या राशि

इस बार दुर्गा अष्टमी पर कन्या राशि के जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह पूर्ण होगी. काम में सफलता मिलेगी. रुके हुए काम अपने आप चल पड़ेंगे. मन प्रसन्न रहेगा और शांति रहेगी. 

मीन राशि

इस राशि के जातकों को धन लाभ की प्राप्ति के योग हैं. नौकरी में सफलता के साथ ही मान सम्मान बढ़ेगा. अगर आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं. तो इसमें लाभ​ मिलना तय है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement