Advertisement

Satish Kaushik के दोस्त की बीवी का दावा- 15 करोड़ रुपयों के लिए मेरे पति ने की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Satish Kaushik करोड़पति कारोबारी Vikas Malu की पत्नी Sanvi Malu ने एक्टर की मौत में पति की भूमिका का आरोप लगाया है. जानें सान्वी ने क्या कहा.

Latest News
Satish Kaushik के दोस्त की बीवी का दावा- 15 करोड़ रुपयों के लिए मेरे पति ने की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Satish Kaushik Vikas Malu wife Sanvi Malu 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की मौत के मामले में बड़ा और शॉकिंग खुलासा हुआ है. इस केस में एक नया एंगल सामने आया था. करोड़पति कारोबारी विकास मालू (Vikas Malu) की पत्नी सान्वी मालू (Sanvi Malu) ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कारोबारी पर सतीश कौशिक की मौत में शामिल होने का आरोप लगाया है. सान्वी ने अपने पति विकास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें अपने पति पर शक है. हालांकि इस मामले पर विकास ने चुप्पी तोड़ते हुए हाल ही में फार्महाउज में हुई पार्टी का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें सतीश कौशिक नजर आ रहे हैं.

विकास मालू, सतीश कौशिक के दोस्त हैं. विकास की पत्नी का शक है कि उनके पति एक्टर की मौत में किसी तरह शामिल हैं. उन्होंने कहा था कि विकास और सतीश पुराने दोस्त थे लेकिन एक बार उनके बीच 15 करोड़ रुपये का विवाद हो गया था. सान्वी ने लेटर में आशंका जताई है कि हो सकता है कि विकास ने कौशिक को कुछ ड्रग दिया हो. 

ANI को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एक लेटर दिल्ली पुलिस को लिखा था जिसपर पुलिस इंक्वायरी कर रही है. सान्वी का कहना है कि सतीश कौशिक उनके पति के फार्महाउज पर आए थे जिसके बाद उनकी तबियत खराब हो गई. सान्वी ने बताया कि विकास और सतीश पुराने दोस्त थे. एक बार एक्टर ने विकास को 15 करोड़ रुपये दिए थे. सान्वी का कहना है कि विकास ने सतीश कौशिक की हत्या इसलिए की हो क्योंकि वह उससे पैसे वापस मांग रहे थे. 

ये भी पढ़ें: Satish Kaushik: इस शख्स पर लगा था एक्टर की मौत में हाथ होने का आरोप, अब Video शेयर कर दी सफाई

 

सान्वी, बिजनेसमैन विकास मालू की दूसरी पत्नी हैं. कुछ समय पहले उन्होंने विकास के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सान्वी दिल्ली की एक लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement