Advertisement

नासिक के पंचवटी में Kriti Sanon ने की पूजा, यूजर्स ने कहा- प्रमोशन के लिए भगवान का घर तो छोड़ दो

राम सिया राम(Ram Siya Ram) गाना रिलीज होने के बाद कृति सेनन (kriti Sanon) नासिक के पंचवटी माता सीता के दर्शन करने के लिए पहुंची हैं.

नासिक के पंचवटी में Kriti Sanon ने की पूजा, यूजर्स ने कहा- प्रमोशन के लिए भगवान का घर तो छोड़ दो

Kriti Sanon Visited Panchavati Nashik:कृति सेनन 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कृति सेनन और साउथ के सुपरस्टार प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष बीते काफी वक्त से चर्चा में है. हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना राम सिया राम रिलीज हुआ है.  यह गाना भी पहले गाने की तरह ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस गाने के रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस म्यूजिकल जोड़ी सचेत और परंपरा के साथ सीता गुफा और कालाराम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

राम सिया राम गाना रिलीज होने के बाद आदिपुरुष की लीड एक्ट्रेस और इस गाने के सिंगर सचेत परंपरा आशीर्वाद लेने के लिए पंचवटी की पवित्र भूमि नासिक पहुंची हैं. एक्ट्रेस ने मंदिर में पहुंच कर पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चना की है और साथ ही राम सिया राम गाने पर आरती भी की है. आरती करते हुए एक्ट्रेस की यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. एक्ट्रेस इस दौरान पिंक कलर के सूट सलवार में नजर आ रही हैं. कृति हमेशा की तरह अपने इस देसी अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

ये भी पढ़ें- Vicky Kaushal ने ये किसके साथ खिंचाई फोटो, देखते ही खुशी से झूमे फैंस

यूजर्स बोले- प्रमोशन के लिए भगवान का घर छोड़ दो

कृति सेनन ने सीता माता की गुफा में दर्शन किए और वहां पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख फैंस भी कमेंट कर रहे हैं. हालांकि यूजर्स का कहना कि एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंची हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भगवान का घर तो छोड़ देते, प्रमोशन के लिए. वहीं अन्य यूजर ने लिखा-बॉलीवुड वाले फिल्म आते ही धार्मिक हो जाते हैं. वहीं एक और यूजर ने लिखा- मंदिर में प्रमोशन बैन कर देना चाहिए. 

इसलिए फेमस से नासिक का पंचवटी मंदिर

आपको बता दें कि नासिक का पंचवटी मंदिर काफी फेमस है. यहां पर हर साल श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ लगती है. इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि माता सीता, भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी ने वनवास के समय यहां पर काफी बिताया था. 

ये भी पढ़ें- Dipika Kakar ने फैंस को किया निराश, जानें क्यों लिया एक्टिंग छोड़ने का फैसला?

16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

आदिपुरुष फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यह फिल्म वैश्विक स्तर पर रिलीज की जाएगी. फिल्म का बजट 500 करोड़ से भी अधिक बताया गया है. फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है और एक्टर प्रभास इसमें भगवान श्री राम के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, कृति सेनन माता सीता के रोल में दिखाई देंगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement