Advertisement

भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास ड्रग्स बरामद, मिजोरम में 24.36 करोड़ की ड्रग्स मिली, तस्करी में इस्तेमाल एक गाड़ी भी जब्त की, असम राइफल्स ने एक शख्स को पकड़ा | यूपी महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा, जिम-बुटीक लव जिहाद के अड्डे बन गए हैं. जिम-बुटीक पर सबसे ज्यादा मुस्लिम काम करते हैं. | अरब सागर में तेल तस्करी का भंडाफोड़, भारतीय नौसेना ने 3 संदिग्ध जहाजों को पकड़ा, इंडियन कोस्ट गार्ड ने 3 संदिग्ध जहाज पकड़े. | जम्मू एयरपोर्ट रोड पर केमिकल गैस रिसाव, जम्मू- मौके पर रहात-बचाव का काम जारी, NDRF, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची | टैरिफ पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, टैरिफ देखकर खरीदारी नहीं करेंगे. | मेले में झूला गिरने के बाद अफरा-तफरी मची, फरीदाबाद- सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, सूरजकुंड मेले में झूला गिरा, 10 लोग घायल

Chor Panchak 2024: इस दिन शुरू हो रही चोर पंचक की शुरुआत, इनमें भूलकर भी न करें ये 5 काम, परेशानियों से घीर जाएगा जीवन

ग्रहों और नक्षत्रों के बदलाव से चोर पंचकों (Chor Panchak 2024 Date And Time ) की शुरुआत होने जा रही है. इनमें शुभ कार्य करने पर किसी भी व्यक्ति के जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है. 

Latest News
Chor Panchak 2024: इस दिन शुरू हो रही चोर पंचक की शुरुआत, इनमें भूलकर भी न करें ये 5 काम, परेशानियों से घीर जाएगा जीवन
Add DNA as a Preferred Source

Chor Panchak 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों में बदलाव के बीच कई बार ऐसा समय आता है, जिसमें शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है. इस समय में शुभ कार्य करने पर अशुभ प्रभाव पड़ता है. यह व्यक्ति के लिए बेहद भारी होते हैं. साथ ही मनचाहा फल भी प्राप्त नहीं होता है. इसी को लेकर ज्योतिष में चोर पंचक (Chor Panchak) के विषय में बताया गया है. चोर पंचक ग्रहों और नक्षत्रों से ही बनने वाली एक स्थिति है. इसमें शुभ कार्यों के करने की मनाही होती है. इसकी शुरुआत 5 अप्रैल 2024 से होगी. इस नक्षत्र में भूलकर भी कुछ काम नहीं किये जाने चाहिए. आइए जानते हैं क्या है चोर पंचक और इसमें क्या काम नहीं करने चाहिए... 

Hanuman Jayanti 2024: अप्रैल में कब है हनुमान जयंती, जान लें बजरंबली की पूजा विधि और बीज मंत्र

5 नक्षत्रों के समूह से बनात है चोर पंचक

चंद्रमा गोचर में जब कुंभ और मीन राशि में विराजमान होता है. तब यह समय पंचक (Panchak) का माना जाता है. यह समय 5 दिनों के लिए होता है. चोर पंचक में 5 पंचक आते हैं इनमें धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र शामिल है. 5 दिनों तक भूलकर भी 5 काम नहीं करने चाहिए. इस बार चोर पंचक की शुरुआत 5 अप्रैल से होने जा रही है. आइए जानते हैं इसमें कौन से 5 काम नहीं करने चाहिए...

चोर पंचक में नहीं करने चाहिए ये 5 काम

-चोर पंचक के दौरान भूलकर भी चारपाई नहीं बनवानी चाहिए. इसका अशुभ प्रभाव व्य​क्ति के भाग्य और कर्म पर पड़ता है. यह संकटों को बुलावा देता है. 

-5 दिनों के पंचकों के दौरान लकड़ी, घास, तेल से लेकर अन्य जलने वाली चीजें एकत्र नहीं करनी चाहिए. इससे आग लगने का डर रहता है. किसी अप्रिय घटना होने की संभावना पैदा होती है. 

-दक्षिण दिशा में पंचकों के दौरान यात्रा करने से हानि हो सकती है. यह दिशा यम और पितरों की मानी जाती है. इसलिए इन नक्षत्रों में दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करना हानि दे सकता है. 

Chaitra Navratri 2024: किस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जान लें घट स्थापना से लेकर पूजा का शुभ समय तक

-पंचक के दौरान घर की छत का निर्माण नहीं कराना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से घर में क्लेश और धन की किल्लत बढ़ती है. 

-पंचक के दौरान शय्या का निर्माण नहीं करना चाहिए. यह अशुभ होता है. 

पंचक काल में मृत्यु होना भी है अशुभ

शास्त्रों के अनुसार, पंचक काल में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होना अशुभ माना गया है. इसकी पीछे की मान्यता है कि जिस भी व्यक्ति की मृत्यु पंचक काल में हुई है तो उसके परिवार, कुल, रिश्तेदारी या किसी करीबी के यहां जन हानि होने की संभावना बढ़ जाती है. इससे बचने के लिए मृतक के शव के साथ पांच पुतले आटे या कुश के बनाकर रखने से यह दोष खत्म हो जाता है. ऐसा ​करके जनहानि से बचा जा सकता है. 

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है.. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement