Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: चीनी मिलों वाली Azamgarh लोकसभा सीट किसका मुंह कराएगी मीठा

Azamgarh LS Polls: विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 2019 के विजेता अखिलेश यादव ने यह सीट छोड़ दी थी. तब 2022 में इस सीट पर उपचुनाव कराया गया. इस उपचुनाव में BJP के दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने 3,12,768 वोटों के साथ जीत हासिल की. SP के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 3,04,089 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

Latest News
Lok Sabha Elections 2024: चीनी मिलों वाली Azamgarh लोकसभा सीट किसका मुंह कराएगी मीठा

जानें आजमगढ़ लोकसभा सीट को.

Add DNA as a Preferred Source

पूर्वी उत्तर प्रदेश का पिछड़ा हुआ इलाका है आजमगढ़. तमसा नदी के तट पर बसा यह जिला चीनी मिलों और कपड़ों की बुनाई के लिए प्रसिद्ध है. आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट के अंतर्गत 5 विधानसभाएं आती हैं. ये हैं - गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़ और मेहनगर. इस संसदीय सीट पर 25 मई को मतदान होना है.


इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: Allahabad लोकसभा सीट पर जीत से किसका होगा संगम


2019 के आम चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी. उन्हें कुल 621578 वोट मिले थे. इस चुनाव में अखिलेश यादव के निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ रहे थे, जिन्हें कुल 361704 वोट मिले थे. इस तरह वे 259874 वोटों से चुनाव हार गए थे. 2019 के चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र में कुल वोटर 18,38,930 हैं. इसमें पुरुष मतदाता 9,70, 935 हैं जबकि महिला मतदाता 8,67, 968 हैं. थर्ड जेंडर की संख्या 30 से ऊपर है.


इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: Hathras लोकसभा की रिजर्व सीट किसे रखेगी सुरक्षित


हालांकि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अखिलेश यादव ने यह सीट छोड़ दी थी. तब 2022 में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने 3,12,768 वोटों के साथ जीत हासिल की. एसपी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 3,04,089 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. बता दें कि इस संसदीय क्षेत्र में 21% यादव ओबीसी, 19% दलित और 17% मुस्लिम हैं. बाकी भूमिहार, ठाकुर, ब्राह्मण, कायस्थ वोटर 4 से 8 फीसदी हैं.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement