Advertisement

Price Hike: लोकसभा चुनाव के बाद देश में बढ़ी महंगाई की मार, दूध-दही से लेकर फल-सब्जी की कीमतों में भारी उछाल

दूध-दही की दरों में उछाल के बाद सब्जियों की कीमतों (Price) में भी 40 % से 70% के बीच का इजाफा देखा गया है. इस बढ़ती महंगाई को देखकर लोग ये कहने पर आमदा हैं कि चिकन से महंगी तो दाल मिल रही है.

Latest News
Price Hike: लोकसभा चुनाव के बाद देश में बढ़ी महंगाई की मार, दूध-दही से लेकर फल-सब्जी की कीमतों में भारी उछाल

Price Hike

Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव के बाद देशभर में महंगाई बड़ी तेजी से बढ़ी है. जनता की रसोई को लेकर बजट बिगड़ा रहा है. दाल सब्जी की दरों (Rate) में बढ़ोतरी देखी जा रही है. दूध और दही के दाम पहले ही बढ़ गए थे. कीमतों (Price) में हुआ ये इजाफा आम लोगोंको सता रहा है. खासकर दाल की कीमतें काफी बढ़ी हुई हैं. आलू और टमाटर की दरों की बात करें तो उसमें भी बढ़त देखी जा रही है. महंगाई के इस आलम से मिडिल क्लास और गरीब तबके के मुश्किलें बढ़ गई हैं. बाजार में इन सामानों की कीमतों का बढ़ना सरकार के लिए भी चींता का सबब है. 


ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने क्यों रखी रायबरेली की सीट और प्रियंका को भेजा वायनाड?


दूध-दही और दाल-सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल 
दूध-दही की दरों में उछाल के बाद सब्जियों की कीमतों में भी 40 % से 70% के बीच का इजाफा देखा गया है. आलू के दाम की बात करें तो 5 किलो आलू 80 रुपये में मिल रहे थे, जो अब बढ़कर 150 रुपये का हो गया है.  टमाटर की कीमत 30 रुपये किलो थी, जो बढ़कर अब 50 रुपये किलो तक जा पहुंचा है. भिंडी 30 किलो के दर से मिल रही थी, जो बढ़कर अब 50 रुपये हो चुका है. हरा धनिया कुछ दिनों पहले तक 30 रुपये किलो मिल रहा था, जो अब बढ़कर 200 रुपये किलो हो चुका है. एक महीने पहले अरहर की दाल की कीमत 180 रुपये किलो थी, वहीं, अब ये 230 रुपये किलो तक जा पहुंची है. इस बढ़ती महंगाई को देखकर लोग ये कहने पर आमदा हैं कि चिकन से महंगी तो दाल मिल रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement