ट्रेंडिंग
फैशन की इस दुनिया में क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. जहां ज्यादातर महिलाओं की चोटी कमर तक सीमित होती है, वहीं एक स्त्री ऐसी भी है जिसकी चोटी माउंट एवरेस्ट को भी पीछे छोड़ने की होड़ में लगी है.
Viral Video: फैशन की दुनिया में नया क्या है, इसका अंदाजा लगाना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है, लेकिन कुछ चीजें इतनी अनोखी होती हैं कि हर कोई बस देखते रह जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जहां एक लड़की का हेयरस्टाइल न सिर्फ लोगों को चौंका रहा है, बल्कि ग्रेविटी के नियमों को भी चुनौती देता नजर आ रहा है.
20 फीट लंबी चोटी
इंस्टाग्राम अकाउंट amazingtaishun से शेयर किए गए इस वीडियो में एक लड़की को देखा जा सकता है, जो एक शॉपिंग मॉल में एस्केलेटर पर खड़ी है. जैसे ही वह मॉल में घूम रही होती है, लोग उसकी ओर बार-बार मुड़कर देख रहे हैं. वजह सिर्फ उसकी खूबसूरती नहीं, बल्कि उसकी 20 फीट लंबी चोटी है. ये चोटी किसी सामान्य हेयरस्टाइल से बिल्कुल अलग है, क्योंकि ये ऊपर की ओर खिंची हुई दिखती है, जैसे वह मॉल की छत को छूने की कोशिश कर रही हो. इस अनोखे हेयरस्टाइल ने मॉल में मौजूद हर किसी का ध्यान खींच लिया है. वहां का नजारा कुछ ऐसा दिख रहा था कि वहां मौजूद लगभग सभी लोग अपने मोबाइल से उस चोटी को कैद कर रहे थे.
वीडियो के कैप्शन में भी इसी अनोखे अंदाज को बेहतरीन तरीके से बताया गया है. एक ऐसा हेयरस्टाइल जो राह चलते हुए 1,00,000% लोगों का ध्यान खींचेगा. वीडियो देखने के बाद यह दावा बिल्कुल सही साबित हो रहा है, क्योंकि वीडियो को वायरल होते ही इंटरनेट पर लोग इस अनोखी फैशन चॉइस के बारे में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
फैशन या फिर पागलपन?
अब जाहीर सी बात है जब इस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर दिखेंगे तो अपने क्रिएटिव रिएक्शन देने के फिराक में बैठे कुछ लोगों को मौका मिल जाता है. कुछ लोग इस अनोखे हेयरस्टाइल को बेहद मजेदार मान रहे हैं, वहीं कई इसे फैशन के नाम पर बेतुका पागलपन बता रहे हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए पूछा, ये महिला लिफ्ट में कैसे आती होगी? वहीं, कुछ अन्य लोगों ने इसे अतरंगी लेकिन दिलचस्प करार दिया.
यहां देखें वीडियो:
वायरल हेयरस्टाइल का फैशन ट्रेंड
फैशन की दुनिया में नए-नए ट्रेंड्स आते रहते हैं, लेकिन इस लड़की का हेयरस्टाइल उन सभी से एक कदम आगे है. जहां एक ओर लोग अपने बालों को रंगने या कटवाने के नए-नए तरीके अपनाते हैं, वहीं इस अनोखी चोटी ने सबको हैरान कर दिया है. बहरहाल, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये हेयरस्टाइल कैसे बनाया गया या इसे तैयार करने में कितने घंटे लगे, लेकिन इतना जरूर है कि यह वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.