Advertisement

Rashifal 25 October 2024: मिथुन और वृश्चिक वालों को व्यापार में होगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 25 October 2024: मिथुन और वृश्चिक वालों को व्यापार में होगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 25 अक्टूबर 2024 शुक्रवार का दिन (25 October 2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

मेष राशि 
आज का दिन अशांति से भरा रहेगा. दिन के आरंभ में ही किसी परिजन या पड़ोसी से कलह होने की आशंका है. यहां गलती आपकी रहेगी लेकिन न मानने के कारण विवाद होगा. आप आर्थिक मामलों में संभल कर फैसला लें तो बेहतर होगा. बैंक से जुड़े लेनदेन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है. हालांकि सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. 

वृषभ राशि 
आज का दिन बेहद खास रहेगा. प्रयास करने पर धन लाभ अवश्य होगा. सोच विचार कर किसी कार्य को करें. मौज-मस्ती के अवसर मिलेंगे. व्यापार में नई योजना पर कार्य करेंगे. छात्र भविष्य के विषय में कोई बड़ा फैसला लेंगे. महिलाओं का अधिकांश समय खरीदारी और अन्य गतिविधियों में बीतेगा.

मिथुन राशि 
आज के दिन अधिकतर कार्य में कामयाबी हासिल करेंगे. घरेलु सुख भी आज उत्तम रहेगा. बाहर के खानपान में संयम बरतें. घर के बुजुर्ग से शुभ समाचार मिलेंगे. प्रियजनों से उपहार प्राप्त होगा. मन प्रसन्न रहेगा. कल व्यापार संबंधी यात्रा लाभप्रद रहेगी. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी.

कर्क राशि 
आज का शुभ रहेगा. कार्यों में कामयाबी मिलेगी. सुबह से ही मन में धनप्राप्ति की तिकड़म लगी रहेगी. नौकरीपेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे. व्यापार संबंधी किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनाएंगे. पारिवारिक विवाद से दूर रहें. वाणी पर नियंत्रण रखें. आज अपने मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न न होने दें. मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें.

सिंह राशि 
आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. सेहत में थोड़ी गिरावट अनुभव करेंगे. संतान जिद पर अड़ेगी. संतान के पक्ष में शुभ समाचार मिलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे, लेकिन धन खर्च की अधिकता रहेगी. व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी. उच्च अधिकारी से कार्य की सराहना प्राप्त होगी.

कन्या राशि 
आज का दिन अशांति से भरा रहेगा. दिन के आरंभ में ही किसी परिजन से कलह होने की आशंका है. लंबे समय से सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे. आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. दूसरों की सहायता करेंगे. घर की साज-सज्जा से जुड़े सामान की खरीदारी करेंगे.

तुला राशि 
आज का दिन मिला जुला फल देगा. नए कार्य की शुरुआत करेंगे. शारीरिक रूप से आज चुस्त अनुभव करेंगे. अपने कार्य के साथ ही सामाजिक कार्यों के प्रति भी गंभीर रहेंगे. नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी. सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे. परिवार में चल रही अनबन खत्म होगी. आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक मदद प्राप्त होगी. माता-पिता का विश्वास पाने में सफल होंगे.

वृश्चिक राशि 
आज का दिन मिश्रित रहेगा. खरीदारी का मन बनेगा. किसी खास व्यक्ति के विचार से मार्गदर्शन होगा, जिससे मनोबल में वृद्धि होगी. धैर्य और दृढ़ता के साथ बने रहें. कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए पूरा प्रयास करें. अपनों के साथ सुखद क्षण व्यतीत करेंगे. व्यापार का प्रस्ताव प्राप्त होगा.

धनु राशि 
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर आज विशेष सतर्कता बरतें. यात्रा के योग हैं. कार्य करने का उत्साह कम रहेगा, आलस महसूस करेंगे. व्यापार में हानि हो सकती है. लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें. आंखें बंद कर किसी पर विश्वास करने से बचें. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा. सहकर्मी का सहयोग और समर्थन मिलेगा.

मकर राशि 
आज का दिन मिश्रित रहेगा. आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक रहेगा. किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने पर उत्साह से भरे रहेंगे. आज अपने विचारों में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. घर में मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. जीवनसाथी की पदोन्नति होगी.

कुंभ राशि 
आज आशाजनक लाभ होगा. आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी. व्यवसाय के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है. कल की यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी. कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे. जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें. धैर्य बनाए रखें. दूसरों के कामों में दखल देने से बचें.

मीन राशि 
आज का दिन कष्टकारी रह सकता है. कल किसी के साथ विवाद उत्पन्न हो सकता है. क्रोध और वाणी में संयम रखें. सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें. व्यापार में वृद्धि होगी. परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार के सदस्य को सफलता मिलेगी. बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement