Advertisement

Dhanteras 2024: धनतेरस पर बन रहा ये खास योग, इन 5 राशियों के लिए होगा शुभ, खूब बरसेगा पैसा

इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी. धनतेरस पर धन कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. इस बाद धनतेरस पर बेहद खास योग बन रहे हैं, इसके प्रभाव से 5 राशियों के जातकों की किस्मत चमक जाएगी.

Latest News
Dhanteras 2024: धनतेरस पर बन रहा ये खास योग, इन 5 राशियों के लिए होगा शुभ, खूब बरसेगा पैसा
Add DNA as a Preferred Source

Laxmi Narayan Yog on Dhanteras 2024: दिपावली के ​पांच दिनों के त्योहार की शुरुआत धनतेरस होती है. इस दिन खरीदारी करने से लेकर धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा करने विशेष लाभ प्राप्त होते हैं. यम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है. इस दिन पूजा अर्चना करने से मां की कृपा प्राप्त होती है. व्यक्ति के घर में धन धान्य की वर्षा होती है. वहीं इस बार धनतेरस कुछ लोगों के लिए और भी खास बन सकता है. इसकी वजह धनतेरस पर एक ऐसा योग बनना है, जिसके प्रभाव से 5 राशियों के जातकों की बल्ले बल्ले हो जाएगी. उनके जीवन से आर्थिंक तंगी खत्म हो जाएगी. हर काम बनते चले जाएंगे. 

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजूमदार के अनुसार, इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी. यह धनतेरस बेहद खास है. इसकी वजह धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होना है. ये योग 5 राशियों के जातकों के लिए बहुत शुभदायक रहेगा. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा...

वृषभ राशि

धनतेरस पर बन रहा लक्ष्मी नारायण योग इस राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा. इस योग केे प्रभाव से ही वृषभ वालों को सफलता प्राप्त हो सकती है. जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म होगी. व्यापार वर्ग के लोगों को बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है. वहीं मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग शुभ समाचार ला सकता है. इस राशि के जातकों का स्वास्थ अच्छा रहेगा. पिछले समय चली आ रही कुछ बीमारियों से छुटकारा मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. साथी कर्मचारियों से लेकर बॉस के बीच मशहूर रहेंगे.  सभी लोगों से प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. 

कर्क राशि

इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा. पिछले समय चली आ रही पारिवारिक दिक्कतें खत्म होंगी. नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है. प्रमोशन भी हो सकता है. निवेश में अच्छे रिटर्न प्राप्त हो सकते हैं. कोई सुख समाचार मिल सकता है, जिनसे आपको लाभ मिलेगा. 

वृश्चिक राशि

लक्ष्मी नारायण योग इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायक साबित होगा. आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाएंगी. इनकम के नये सोर्स बढ़ेंगे. धनलाभ होना तय है. व्यापार से जुड़े इस राशि के जातकों को कोई बड़ी डील्स हाथ लग सकती है. ​पिछले समय से चल आ रहा तनाव खत्म हो जाएगा. जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. पिछले समय से चल रही समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएंगे. नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को मनचाही जॉब मिलेगी. पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement