Advertisement

JMI New Vice Chancellor: कौन हैं मजहर आसिफ, जिन्हें बनाया गया जामिया मिलिया इस्लामिया का वाइस चांसलर

JMI New Vice Chancellor: जेएनयू प्रोफेसर मजहर आसिफ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 की मसौदा समिति के सदस्य थे. वह शिक्षा के लिए राष्ट्रीय निगरानी समिति के सदस्य भी हैं.

Latest News
JMI New Vice Chancellor: कौन हैं मजहर आसिफ, जिन्हें बनाया गया जामिया मिलिया इस्लामिया का वाइस चांसलर

mazhar asif JMI new vice chancellor

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी को नया वाइस चांसलर मिल गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार मजहर आसिफ को जामिया का वाइस चांसलर नियुक्त किया है. मजहर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में  स्कूल ऑफ लैंग्वेज डिपार्टमेंट प्रोफेसर हैं. वह इस पद 5 साल तक रहेंगे. नजमा अख्तर के इस्तीफे के JMI में यह पद खाली पड़ा था.

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘राष्ट्रपति ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया की विजिटर की हैसियत से JNU के ‘स्कूल ऑफ लैंग्वेज’ के प्रोफेसर मजहर आसिफ को जामिया मिल्लिया इस्लामिया का कुलपति नियुक्त किया है.’ आसिफ की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तारीख से 5 वर्ष की अवधि तक होगी. 

जेएनयू प्रोफेसर मजहर आसिफ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 की मसौदा समिति के सदस्य थे. इतना ही नहीं वह शिक्षा के लिए राष्ट्रीय निगरानी समिति के सदस्य भी हैं. आसिफ NAAC सहकर्मी टीम के मेंबर भी हैं.


यह भी पढ़ें- SP के PDA फॉर्मूले का बीजेपी ने निकाल लिया तोड़, उपचुनाव के लिए अपनाई ये रणनीति


जामिया मिलिया इस्लामिया में नजमा अख्तर के इस्तीफे के बाद से वाइस चांसलर का पद खाली पड़ा था. मौजूदा समय में प्रोफेसर शकील अहमद कार्यवाहक वाइस चांसलर के तौर नियुक्त जेएमआई में नियुक्त थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement