Advertisement

Weather update: Delhi-NCR वाले रहें तैयार, बदलने वाला है मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: दीवाली नजदीक आते ही दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में हल्की ठंडी का एहसास शुरू हो गया है. दिल्ली में सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड देखने को मिल रही है.

Latest News
Weather update: Delhi-NCR वाले रहें तैयार, बदलने वाला है मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Aaj Ka Mausam: अक्टूबर के महीने को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे है. इस माह के अंत में दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा. दिवाली से पहले ही दिल्ली-NCR में हल्की ठंडी का एहसास होने लगा है. दिल्ली और दिल्ली से सटे इलाकों में सुबह-शाम गुलाबी ठंडी पड़ने लगी है. हालांकि दिन में अभी चमकदार धूप भी खिल रही है. दिल्ली में तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान एकदम साफ रहेगा. सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है. 25 से 29 अक्टूबर तक सुबह के समय धुंध रहेगी.

यूपी की बात करें तो यहां पर बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान दाना अपना असर दिखा सकता है. इसके प्रभाव से यूपी के कई जिलों में आज बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 24 अक्टूबर से यूपी में हल्की से भारी बारिश हो सकती है जिससे तापमान में तेजी से बदलाव आएगा और इससे तेजी से ठंड भी बढ़ने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में बने चक्रवाती तूफान 'दाना' की वजह से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement