Advertisement

राजस्थान उपचुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, एक ही परिवार के दो लोगों पर जताया भरोसा

Rajasthan Bypolls: राजस्तान उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मादवारों की लिस्ट जारी कर दी है. राजस्थान में कुल 7 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इनमें बीजेपी ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

Latest News
राजस्थान उपचुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, एक ही परिवार के दो लोगों पर जताया भरोसा

Rajasthan bypolls

Add DNA as a Preferred Source

Rajasthan Bypolls: कांग्रेस के बाद अब राजस्थान में भाजपा ने उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बता दें कि राजस्थान में 7 सीटों पर उपचुनाव होना है. भाजपा ने सात में से 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने उपुचुनाव में उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए एक परिवार से दो लोगों को टिकट दिया है. 

सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को दौसा से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि सलूंबर सीट से दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांति मीणा को टिकट दिया गया है. 

इन्हें मिला टिकट
भाजपा ने देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र गुर्जर, झुंझुनू सीट से राजेंद्र भांबू, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सुखवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है. वहीं भाजपा ने दौसा विधानसभा सीट से जगमोहन को टिकट मिला है. खींवसर विधानसभा से रेवंत राम डांगा चुनाव लड़ेंगे. इनमें से ज्यादातर उम्मीदवार आज ही अपना नामांकन फाइल करेंगे. 

ये भी पढ़ें- डबल मर्डर से मचा हड़कंप, बांका में पति-पत्नी की तेजधार हथियार से काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस पहले ही जारी कर चुकी है लिस्ट
दूसरी कांग्रेस भी प्रदेश की 7 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. सूची के अनुसार, पार्टी ने झुंझुनू से अमित ओला, रामगढ़ से आर्यन जुबैर, दौसा से दीन दयाल बैरवा, देवली-उनियारा से कस्तूर चंद मीणा, खिंसवार से रतन चौधरी, सलूंबर (एसटी) से रेशमा मीणा और चोरासी (एसटी) से महेश रोत को मैदान में उतारा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement