Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

लंबे और घने बाल चाहते हैं तो रोज लगाएं ये तेल,  हफ्तेभर में दिखेगा असर 

Oils For Hair growth:अगर आप भी लंबे और घने बाल चाहते हैं तो यहां बताए गए कुछ तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

Latest News
लंबे और घने बाल चाहते हैं तो रोज लगाएं ये तेल,  हफ्तेभर में दिखेगा असर 

Best Oils for Hair Growth

Add DNA as a Preferred Source

लंबे और घने बाल हर किसी का सपना होता है. स्वस्थ और चमकदार बाल न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं. बालों का झड़ना, डैंड्रफ और बालों का कमजोर होना जैसी बालों की समस्याएं आजकल बेहद आम हो गई हैं. ऐसे में अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं और इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही अगर आप घने और लंबे बाल चाहते हैं तो यहां बताए गए कुछ प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

लंबे और घने बालों के लिए रोज लगाएं ये तेल

नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों को पोषण देने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए सबसे लोकप्रिय तेलों में से एक है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और लॉरिक एसिड होते हैं जो बालों को डैमेज होने से बचाते हैं और बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा देते हैं.

आंवला का तेल
आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो बालों को मजबूत बनाता है और बालों का रंग काला बनाए रखता है. यह डैंड्रफ और बालों के झड़ने की समस्या को भी कम करता है.

नीम का तेल
नीम का तेल एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है जो स्कैल्प को संक्रमण से बचाता है और डैंड्रफ की समस्या को कम करता है. यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद करता है.

अरंडी का तेल
अरंडी का तेल बालों को घना करने के लिए जाना जाता है. इसमें रिसिनोलेइक एसिड होता है जो बालों के रोम को मजबूत करता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है.

बादाम का तेल
बादाम का तेल घने और लंबे बालों के लिए फायदेमंद है. यह बालों को नमी देता है और बालों को मुलायम बनाता है. यह बालों को ड्राईनेस और बेजान होने से भी बचाता है. बादाम का तेल बालों के रोम को पोषण देता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है.

जैतून का तेल 
जैतून के तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को डैमेज होने से बचाते हैं. यह बालों को चमकदार और मुलायम भी बनाता है। इसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ और खुजली को कम करने में मदद करते हैं. 


यह भी पढ़ें:बच्चों को बीमारियों से रखना है दूर तो खिलाना शुरू कर दें ये 5 फूड्स, बूस्ट हो जाएगी इम्यूनिटी


तेल लगाने का तरीका
सबसे पहले तेल को हल्का गर्म करें और फिर लगाएं। गर्म तेल बालों की जड़ों तक आसानी से पहुंचता है. अपने स्कैल्प पर तेल से हल्के से मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है. रात भर तेल को लगा रहने दें और सुबह शैम्पू से धो लें. इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं. कुछ ही दिनों में आपको नतीजे दिखने लगेंगे.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement