Advertisement

चक्रवाती तूफान 'दाना' की तबाही का काउंटडाउन शुरू, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलर्ट जारी, जानें निपटने के लिए क्या है तैयारी?

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान 'दाना' से निपटने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार पूरी तरह से तैयार है. मौसम विभाग द्वारा कई जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है, खतरे वाली जगहों से लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है.

Latest News
चक्रवाती तूफान 'दाना' की तबाही का काउंटडाउन शुरू, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलर्ट जारी, जानें निपटने के लिए क्या है तैयारी?

Cyclone Dana

Add DNA as a Preferred Source

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान 'दाना' की तबाही का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इसके खतरे को देखते हुए पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. ये तूफान तेजी से धरती की तरफ बढ़ रहा है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि ये चक्रवाती तूफान ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह तटों से टकरा सकता है.

आधी आबादी पर होगा असर
इस तूफान से ओडिशा की आधी आबादी पर असर पड़ने का खतरा है. शुक्रवार की सुबह यह राज्य में भारी बारिश और तूफान भी ला सकता है. इस तूफान से बचन की तैयारियों को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य सरकार की तैयारियों की समीक्षा की है. सीएम माझी ने बताया है कि खतरे वाले क्षेत्र में रहने वाले केवल 30 प्रतिशत लोगों या लगभग 3-4 लाख लोगों को ही निकाला जा चुका है.    

120 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवाएं

जब चक्रवात दाना ओडिशा में आएगा तो राज्य को कई संकटों को सामना करना पड़ सकता है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी से भारी बारिश हो सकती है. साथ ही 2 मीटर तक ऊंची समुद्री लहरें भी उठने की संभावना है. मौसम विभान ने ये भी बताया कि इस तूफान में 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.


ये भी पढ़ें- डबल मर्डर से मचा हड़कंप, बांका में पति-पत्नी की तेजधार हथियार से काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस


राज्य सरकार पूरी तरह से है तैयार 
इसके खतरे को देखने हुए राज्यपाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया सरकार और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें, सभी जरूरी सावधानियां बरते और निर्दोशों का पालन करें. उन्होनें कहा कि राज्य सरकार और भारत सरकार इस मुसीबत से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement