Advertisement

आराध्या के साथ फैमिली पार्टी में पहुंचीं ऐश्वर्या राय, तलाक की चर्चा के बीच अभिषेक बच्चन रहे गायब, देखें Photos

ऐश्वर्या राय बच्चन के परिवार की पार्टी से अभिषेक बच्चन गायब दिखे. ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ पार्टी अटेंड पहुंची. इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Latest News
आराध्या के साथ फैमिली पार्टी में पहुंचीं ऐश्वर्या राय, तलाक की चर्चा के बीच अभिषेक बच्चन रहे गायब, देखें Photos

aishwarya abhishek divorce rumours

Add DNA as a Preferred Source

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं. पिछले कुछ समय से लगातार दोनों के तलाक की खबरें आ रही हैं. कई मौकों पर ऐसा देखा गया कि जब दोनों अलग-अलग नजर आए. ऐसा ही एक नजारा फिर मुंबई में देखने को मिला, जहां ऐश्वर्या राय एक फैमिली प्रोग्राम में अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं. लेकिन अभिषेक बच्चन उनके साथ कहीं नजर नहीं आए.

दरअसल, ऐश्वर्या के परिवार में एक बर्थडे पार्टी रखी गई थी, जिसमें अभिषेक नजर नहीं आए. इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या अपने परिवार के साथ पोज दे रही हैं. इस पार्टी में अभिषेक के न आने से एक बार फिर तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है.

यूजर्स के रिएक्शन वायरल
इन तस्वीरों को ऐश्वर्या राय बच्चन की कजिन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ऐश्वर्या अपने कजिन की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं. इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. तस्वीर इंटरनेट पर आने के बाद यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं. जहां कुछ यूजर्स ऐश्वर्या और आराध्या की सादगी की तारीफ क रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं कि इन तस्वीरों में अभिषेक बच्चन क्यों नहीं दिख रहे?


यह भी पढ़ें:Jaya Bachhan की मां पहुंचीं अस्पताल, आ गई मौत की खबर, फिर सामने आया ये सच


अनंत अंबानी की शादी के दैरान उड़ी तलाक की अफवाह
जुलाई 2024 में अनंत अंबानी की शादी के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन और बच्चन परिवार के बीच अनबन की अफवाहें उड़ी थीं. ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ शादी में शिरकत की थी, जबकि अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा जैसे बच्चन परिवार के बाकी सदस्य शादी में शामिल नहीं हुए थे. हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म 'आई वांट टू टॉक' की घोषणा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. शूजित सरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement