Advertisement

Cyclone Dana: 120KM की रफ्तार के साथ कहां तक पहुंचा तूफान दाना, ये दो समुद्री राज्य हैं अलर्ट पर 

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा के समुद्री तट के करीब पहुंच गया है. 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहे तूफान से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं. 

Latest News
Cyclone Dana: 120KM की रफ्तार के साथ कहां तक पहुंचा तूफान दाना, ये दो समुद्री राज्य हैं अलर्ट पर 

ओडिशा तक पहुंचा साइक्लोन दाना

Add DNA as a Preferred Source

चक्रवाती तूफान साइक्लोन दाना (Cyclone Dana) 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढते हुए ओडिशा के समुद्री तटों के करीब पहुंच गया है. संभावित तूफान के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों की टीमें अलर्ट पर हैं. समुद्री तूफान को देखते हुए ओडिशा और बंगाल के तटीय शहरों में गुरुवार को स्कूल बंद कर दिए गए थे. ओडिशा के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 16 उड़ानें रद्द की गई हैं. राज्य की आपदा प्रबंधन टीम के अलावा ओडिशा, बंगाल और झारखंड में एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें तैनात की गई हैं.

NDRF की 20 टीमें ओडिशा में तैनात 
चक्रवाती तूफान दाना से सबसे ज्यादा प्रभावित ओडिशा और पश्चिम बंगाल रहने वाले हैं. इसे देखते हुए अकेले ओडिशा में एनडीआरएफ की 20 टीमें तैनात की गई हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि शु्क्रवार की सुबह ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और भद्रक जिले के धामरा बंदरगाह तक तूफान पहुंच सकता है. गुरुवार को तेज हवाएं और बारिश के साथ समुद्र में ऊंची-ऊंची तूफानी लहरें उठती रहीं. बंगाल और ओडिशा से सटे झारखंड के इलाकों में भी बारिश और तेज हवाओं का कहर जारी है.


यह भी पढ़ें: SP के PDA फॉर्मूले का बीजेपी ने निकाल लिया तोड़, उपचुनाव के लिए अपनाई ये रणनीति  


कई राज्यों को रखा गया अलर्ट 
मौसम विभाग का अनुमान है कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके दाना से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाले हैं. इन दोनों प्रदेशों के तटीय इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है. इन दो राज्यों के अलावा तीन और राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड और आंध्र प्रदेश को भी अलर्ट पर रखा गया है. एनडीआरएफ की 56 टीमें तैनात की गई हैं. भारी बारिश को देखते हुए लोगों से घर में रहने की अपील की गई है.


यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव के साथ हुई थी हैवानगी, बीयर पिला, कुत्ते के पट्टे से घोंटा गला 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement