Advertisement

EVM Hack: एलन मस्क के EVM हैक के दावों पर पूर्व मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया जवाब 

Elon Musk On EVM Hack: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भारतीय EVM को लेकर फिर से बहस छोड़ दी है. उन्होंने ईवीएम खत्म करने की बात कही थी. इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जवाब दिया है. 

Latest News
EVM Hack: एलन मस्क के EVM हैक के दावों पर पूर्व मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया जवाब 

एलन मस्क को राजीव चंद्रशेखर ने दिया जवाब

Add DNA as a Preferred Source

टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं. शनिवार को उन्होंने ईवीएम से चुनाव खत्म करने की मांग करते हुए कहा था कि इसके हैक होने की पूरी संभावना है. रविवार को एक बार फिर उन्होंने कहा कि कुछ भी हैक हो सकता है. इस पर जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि ईवीएम हैक हो सकने के दावों में कोई सच्चाई नहीं है.

राजीव चंद्रशेखर ने दिया जवाब 
ईवीएम हैक (EVM Hack) होने के एलन मस्क के दावों पर राजीव चंद्रशेखर ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा, 'एलन मस्क के इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है. ईवीएम से चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित है.' रविवार को एलन मस्क ने फिर से दावा किया है कि कोई भी चीज हैक की जा सकती है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक लंबी पोस्ट लिखकर मस्क के दावे की पोल खोली है.


यह भी पढ़ें: मुंबई उत्तर पश्चिम सीट के नतीजों को लेकर बवाल, रिपोर्ट में दावा- 'रवींद्र वायकर के रिश्तेदार ने किया था EVM से जुड़े मोबाइल का इस्तेमाल' 


'भारत में EVM बेहद सुरक्षित है'
एलन मस्क के कुछ भी हैक होने के दावे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि एलन मस्क को भारत आकर देखना चाहिए. उन्होंने कहा, 'एलन मस्क की सोच अमेरिका के लिए ठीक हो सकती है. वहां इंटरनेट से जुड़ी वोटिंग मशीनों का निर्माण रेगुलर कंप्यूटर प्लेटफॉर्म पर होता है.'

बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत में ईवीएम कस्टम डिजाइन, सुरक्षित और किसी भी नेटवर्क या मीडिया से अलग हैं. इसमें किसी तरह का ब्लूटुथ या इंटरनेट कनेक्शन या मीडिया नेटवर्क नहीं जोड़ा जा सकता है.


यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR समेत यूपी-बिहार में लू का प्रकोप अपने चरम पर, बारिश को लेकर मौसम विभाग के तमाम दावे हुए फेल


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement