Advertisement

Riva Arora को 12 साल की बताने पर फूटा मां निशा का गुस्सा, उम्र बढ़ाने वाले इंजेक्शन पर तोड़ी चुप्पी

Riva Arora की मां ने कहा, 'मेरी बेटी 13 साल से तो फिल्मों में काम कर रही है तो वो सिर्फ 12 साल की कैसे हो सकती है?'

Riva Arora को 12 साल की बताने पर फूटा मां निशा का गुस्सा, उम्र बढ़ाने वाले इंजेक्शन पर तोड़ी चुप्पी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पिछले कई दिनों से रीवा अरोड़ा (Riva Arora) को लेकर एक अलग ही विवाद छिड़ा हुआ है. सोशल मीडिया यूजर्स चाइल्ड एक्ट्रेस के इतनी कम उम्र में ऑनस्क्रीन सेक्शुअल या रोमांटिक किरदारों को लेकर उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इस पूरे मामाले में नेटिजन्स ने रीवा की मां को भी खूब खरी खोटी सुनाई है. लोगों का कहना है कि रीवा की उम्र महज 12 साल है जबकि वो दिखती करीब 20 साल की हैं, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके पीछे उनकी मां का हाथ बताया. वहीं, अब इसे लेकर रीवा अरोड़ा की मां निशा अरोड़ा का गुस्सा फूट पड़ा है.

निशा अरोड़ा पेशे से वकील हैं. उन्होंने अकेले अपनी बेटी को पाल पोस कर बड़ा किया है. रीवा के पिता लंबी बीमारी से पीडित थे और बेटी की पहली फिल्म 'रॉकस्टार' के रिलीज होने से पहले ही चल बसे. इसके बाद निशा अरोड़ा ने अकेले अपनी बेटी की परवरिश की. वहीं, अब रीवा अरोड़ा की उम्र को लेकर छिड़े विवाद पर निशा अरोड़ा ने चुप्पी तोड़ी है. 

यह भी पढ़ें- Urfi Javed ने फैंस को दिया झटका, आखिरकार खा लिया 'शादी का लड्डू'!

कितनी है Riva Arora की उम्र?
अमर उजाला को दिए गए एक इंटरव्यू में निशा अरोड़ा ने कहा कि उनकी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है. निशा अरोड़ा कहती हैं, 'रीवा 13 साल से तो फिल्मों में काम कर रही है तो वो सिर्फ 12 साल की कैसे हो सकती है? मीडिया ज्यादा लाइक्स और हिट्स पाने के चक्कर में ये सब कर रही है. कई दिनों से रीवा के पुराने वीडियोज पर खबरें चल रही हैं, उसे 12 साल का बताकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.'

उम्र से ज्यादा दिखाने के लिए दिए गए इंजेक्शन?
बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले रीवा अरोड़ा टीवी एक्टर करण कुंद्रा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में शराब पीने की एक्टिंग करती नजर आईं थीं. इसे लेकर टीवी एक्टर को जमकर ट्रोल किया गया. साथ ही लोगों ने रीवा अरोड़ा की मां पर भी कई गंभीर आरोप लगाए. सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि रीवा की मां ने उनके फॉलोअर्स बढ़ाने और फिल्मों में काम दिलवाने के लिए बच्ची को हॉरमोन्स के इंजेक्शन लगवाए हैं. अब इन आरोपों को लेकर निशा अरोड़ा ने जवाब दिया है. 

यह भी पढ़ें- Prabhas: 'बाहुबली' स्टार को 6 हजार लड़कियों ने किया था प्रपोज, 'देवसेना' के साथ थे अफेयर के चर्चे?

चाइल्ड एक्ट्रेस की मां ने कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैसे कई बड़े मीडिया घराने बिना किसी से बात किए एक महिला के बारे में गलत जानकारियं फैला रहे हैं. मेरी बेटी 10वीं में पढ़ रही है और वह 13 साल से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में काम कर रही है. उसने इतने कम समय में अपनी मेहनत के बल पर सबकुछ हासिल किया है.' 

हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं रीवा
रीवा अरोड़ा सबसे पहले साल 2011 में आई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रॉकस्टार में नजर आई थीं. इसके अलावा वे विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike), श्रीदेवी (Sridevi) की मॉम (MOM), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena: The Kargil Girl), सलमान खान (Salman Khan) की भारत (Bharat) समेत कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. रीवा ने हॉलीवुड फिल्म 'बेस्ट फ्रेंड्स' में भी काम किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement