Advertisement

Love Brain Disorder: लव ब्रेन प्रेम रोग है या सच में किसी बीमारी की शुरुआत, सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी है बहस

Love Brain Disorder: चीन (China) से हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे लेकर कपल्स और मेडिकल की दुनिया में एक नई बहस छिड़ गई है. यहां एक 18 साल की लड़की प्यार से जुड़ी इस बीमारी की शिकार हो गई है...

Latest News
Love Brain Disorder: लव ब्रेन प्रेम रोग है या सच में किसी बीमारी की शुरुआत, सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी है बहस

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

रिलेशनशिप में आने के बाद हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उनका पार्टनर उनको समय दे, उनका ध्यान रखे और उनके साथ घूमे-फिरे. रिलेशनशिप (Relationship) के शुरुआती दिनों में ऐसा होता भी है. हालांकि जैसे-जैसे वक्त बीतता जाता है लोग एक दूसरे के करीब तो रहते हैं लेकिन पार्टनर को उतना वक्त नहीं दे पाते, जितना की उम्मीद होती है. ऐसे में एक समय के बाद पार्टनर्स भी इस बात को लेकर सहज हो जाते हैं...

चीन (China) से हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने कपल्स और मेडिकल की दुनिया में एक नई बहस छेड़ दी है. दरअसल, चीन के सिचुआन प्रांत से एक ऐसी बीमारी सामने आई है जो प्यार से जुड़ी (Love Brain) हुई ही. आइए जानते हैं इसके बारे में...

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में रहने वाली 18 साल की लड़की को अपने प्रेमी के प्रति उसके जुनूनी व्यवहार की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया. मामला तब बिगड़ गया जब लड़की ने अपने प्रेमी को 100 से अधिक बार काॅल किया और उसने कोई जवाब नहीं दिया.


यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान में महिला ने एक साथ 6 बच्चों को दिया जन्म! जानें क्या है दो या दो से ज्यादा बच्चे होने की वजह


प्रेमी के जवाब न देने पर लड़की घर के सामान तोड़ने लगी. ऐसे में प्रेमी न पुलिस बुला ली, जिसके कारण लड़की और भड़क गई और बालकनी से कूद कर अपनी जान देने की धमकी देने लगी.

डाॅक्टर ने बताय इस बीमारी की शिकार हो सकती है लड़की 

अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहां के डाॅक्टर ने बताया कि लड़की बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर की शिकार हो सकती है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में "लव ब्रेन" (Love Brain) कहा जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह बीमारी बचपन के सुलझाए न गए दुखों की वजह से हो सकती है. इसके कारण एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी दूसरी मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं. 

क्या होता है बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर? 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह एक मेंटल हेल्थ प्रॉबलम्स है, इस स्थिति में मरीज को खुद की छवि को लेकर उलझन रहती है और मूड स्विंग होता रहता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे पीड़ित शख्स कुछ मिनटों में या घंटों में ज्यादा गुस्से वाला हो सकता है या फिर बहुत ज्यादा खुश भी हो सकता है.

इतना ही नहीं इसके कारण मरीज को डिप्रेशन का दौरा भी पड़ सकता है. इससे प्यार नफरत तक पहुंच सकती है, ऐसी स्थिति में अगर को व्यक्ति किसी से बेपनाह प्यार करता है तो अचानक नफरत भी करने लगता है.  

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है.. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement