Advertisement

Rekha ने प्रेग्नेंट Richa Chadha को भरी महफिल में किया इमोशनल, कुछ इस खास अंदाज में दिया अपना आशीर्वाद

Heeramandi की स्क्रीनिंग में Rekha ने Richa Chadha के साथ कुछ ऐसा किया जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है. रेखा के इस स्पेशल जेस्चर की लोग तारीफ कर रहे हैं.

Rekha ने प्रेग्नेंट Richa Chadha को भरी महफिल में किया इमोशनल, कुछ इस खास अंदाज में दिया अपना आशीर्वाद

Rekha & Richa Chadha (pc: Viral Bhayani video)

Add DNA as a Preferred Source

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार (Heeramandi: The Diamond Bazaar) को लेकर हर तरफ काफी चर्चा है. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Heeramandi on Netflix) पर जल्द स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं. वहीं हाल ही में मुंबई में हीरामंडी का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था जिसमें बी-टाउन के बड़े बड़े सितारों ने शिरकत की. इस स्क्रीनिंग की कई फोटो और वीडियो वारयल हो रही हैं. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने प्रेग्नेंट ऋचा चड्ढा (Richa Chadha pregnant) को खास तरह से आशीर्वाद किया.  

विरल भयानी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें मशहूर अदाकारा रेखा को हीरामंडी की एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के साथ बात करते देखा गया. बात करते करते रेखा ने ऋचा के बेबी बंप पर किस कर लिया. इससे ऋचा भी काफी खुश और भावुक हो गईं, वहीं फैंस भी इस जेस्चर की काफी तारीफ कर रहे हैं. रेखा के इस अंदाज ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया और फैंस भर भर कर कमेंट कर रहे हैं. 

बता दें कि बुधवार शाम को नेटफ्लिक्स इंडिया ने हीरामंडी का प्रीमियर रखा था जिसमें सलमान खान, आलिया भट्ट, रेखा, विक्की कौशल जैसे तमाम फिल्मी सितारों ने शिरकत की थी. इस दौरान सीरीज की पूरी स्टारकास्ट भी नजर आई. 

Heeramandi की स्टारकास्ट

हीरामंडी में मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सहगल नजर आने वाली हैं. वहीं 14 साल बाद फरदीन खान को पर्दे पर देखा जाएगा. ये सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.


ये भी पढ़ें: सज-धज कर Heeramandi देखने पहुंचे सितारे पर Salman Khan की अतरंगी पैंट देख लोगों ने पकड़ा सिर


पहले बेबी का वेलकम करेंगे Richa और Ali

ऋचा चड्ढा ने बीते दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. ऋचा और अली फजल का ये पहला बेबी है. कपल जल्द ही बच्चे का वेलकम करने वाला है. 


ये भी पढ़ें: Heeramandi का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, इन सितारों ने Sanjay Leela Bhansali की तारीफ में पढ़े कसीदे


DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement