Advertisement

Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer: अजय देवगन और तबु की जोड़ी ने लगाई आग, पूरे ट्रेलर में गूंजा एक ही सवाल

Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer: Ajay Devgn और Tabu की जोड़ी पुराने दिनों की याद दिला देगी. इन दोनों की लव स्टोरी में चौंकाने वाला ट्विस्ट है.

Latest News
Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer: अजय देवगन और तबु की जोड़ी ने लगाई आग, पूरे ट्रेलर में गूंजा एक ही सवाल

Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer: औरों में कहां दम था

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. इस अजय देवगन (Ajay Devgn) और तबु (Tabu) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer) सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रेलर में 90s के दौर की सुपरहिट जोड़ी का रोमांस देखकर हर किसी को पुराने दिन याद आ गए हैं. इस ट्रेलर में तबु और अजय की इंटेंस लव स्टोरी में एक शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. इसके अलावा फिल्म के कई धांसू किरदार भी इंट्रोड्यूस करवाए गए हैं.

'औरों में कहां दम था' ट्रेलर की शुरुआत दो कपल्स के एक सीन से होती है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं. इसके बाद सीन में एंट्री होती है यंग अजय देवगन के रोल में शांतनु महेश्वरी की और यंग तबु के रोल में एक्ट्रेस सई मांजरेकर दिखाई दी हैं. इस यंग रोमांस में अचानक एक हिंसा से भरा ट्विस्ट आता है और जेल के एक सीन से अजय देवगन की एंट्री होती है. फिल्म में एंग्री यंग मैन बने अजय देवगन जेल से रिहा नहीं होना चाहते हैं. जेल से बाहर आने के बाद वो अपने पुराने प्यार तबु से मिलते हैं. ट्रेलर में जिमी शेरगिल भी अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा फिल्म का ये ट्रेलर-


यह भी पढ़ें- Singham Again के सेट पर घायल हुए Ajay Devgn, एक्टर की आंख में लगी चोट, जानें हेल्थ अपडेट


ट्रेलर से जाहिर है कि अजय देवगन ने कुछ सालों पहले 2 मर्डर किए थे और इसके पीछे मोटिव क्या था ये किसी को नहीं पता है. पूरे ट्रेलर में एक ही सवाल बार-बार गूंज रहा है कि आखिर उस रात हुआ क्या था. ट्रेलर में जेलर से लेकर जिमी शेरगिल तक सभी अजय देवगन से यही जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्होंने मर्डर क्यों किया. बता दें कि नीरज पांडे के निर्देशन में बनी ये फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement