Advertisement

Aryan Khan Video: पहले लिया गुलाब, फिर किया सलाम, पापा Shah Rukh Khan के नक्शे कदम पर हैं आर्यन खान

Aryan Khan Video: सोशल मीडिया पर Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan का वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आर्यन अलग अंदाज में दिखे हैं.

Latest News
Aryan Khan Video: पहले लिया गुलाब, फिर किया सलाम, पापा Shah Rukh Khan के नक्शे कदम पर हैं आर्यन खान

Aryan Khan : आर्यन खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Aryan Khan Video: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की पब्लिक में अपीयरेंस काफी दिलचस्प हो जाती है. शाहरुख के बेटे (Shah Rukh Khan's Son) को हाल ही में मुंबई हवाई अड्डे (Mumbai Airport) पर देखा गया उन्होंने फैंस के साथ इंटरैक्ट किया, उनके फूल लिए और उनकी दुआओं को कबूल करने के लिए सलाम किया. उनका ये वीडियो (Aryan Khan Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर आर्यन की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. वह अपनी शानदार तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं. उनके फैंस भी आर्यन की तस्वीरों को पसंद करते हैं. हाल ही में, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां फैंस उनके इशारों पर गदगद नजर आए.  

पैपाराजी की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में आर्यन खान अपने एक फैन की तरफ से गुलाब एक्सेप्ट करते देखा गया. साथ ही बाद में उन्होंने सलाम के साथ उस शख्स का अभिवादन किया. आर्यन के सभी मनमोहक हाव-भाव उनके फैंस का दिल जीत रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - हर घर तिरंगा की मुहीम में शामिल हुए किंग खान, फैमिली के साथ शेयर की तस्वीर

फैंस लुटा रहे हैं आर्यन के वीडियो पर प्यार

फैंस ने कमेंट सेक्शन आर्यन के लिए दिल और फायर वाली इमोजी के साथ कमेंट किया. एक ने लिखा, "आज का नेशनल क्रश," दूसरे ने उनके चलने की स्टाइल की तारीफ की और लिखा, "वाह क्या स्टाइल है."

ड्रग्स केस में बरी हैं आर्यन खान

आर्यन को कुछ महीने पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से पिछले साल के ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले में क्लीन चिट दी गई थी. एनसीबी ने 27 मई को क्रूज ड्रग मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ 6,000 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें आर्यन सहित पांच अन्य का नाम शामिल था. इन्हें पहले इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. 'पर्याप्त' सबूतों की कमी के कारण कथित क्रूज ड्रग बस्ट मामले में आर्यन और पांच अन्य के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की.

ये भी पढ़ें - Aryan Khan Video: नाइट क्लब में शराब इंजॉय करते दिखे शाहरुख के बेटे, इस वीडियो को देखकर भड़के लोग

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement