Advertisement

रेयर बीमारी की शिकार हुईं Alka Yagnik, इसके चलते सिंगर को सुनाई देना हुआ बंद

बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर अलका यागनिक (Alka Yagnik) ने फैंस के साथ अपनी बीमारी के बारे में जानकारी शेयर की है. सिंगर ने बताया कि वह रेयर हियरिंग की समस्या से जूझ रही हैं.

Latest News
रेयर बीमारी की शिकार हुईं Alka Yagnik, इसके चलते सिंगर को सुनाई देना हुआ बंद

Alka Yagnik

Add DNA as a Preferred Source

अलका यागनिक (Alka Yagnik) बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर में से एक हैं. आज भी उनके गाने दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं. उन्होंने 90 के दशक में कई शानदार गाने गाए हैं. लेकिन इन सभी के बीच अलका यागनिक एक बीमारी का शिकार हो गई हैं. दरअसल, सिंगर को एक रेयर न्यूरो की समस्या हो गई है और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अलका ने बताया कि एक वायरल अटैक के बाद उनमे सुनाई न देने की समस्या पैदा हुई है और इस चीज का एहसास उन्हें तब हुआ जब वह फ्लाइट से बाहर आ रही थी.

अलका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे सभी फैंस, मित्रों, फॉलोअर्स और वेलविशर्स, कुछ हफ्ते पहले, जैसे ही मैं एक फ्लाइट से बाहर निकली, मुझे अचानक महसूस हुआ कि मैं कुछ भी सुन नहीं पा रहा हूं. इसके कुछ हफ्तों में थोड़ी हिम्मत जुटाकर, मैं अब अपने उन सभी दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए अपनी चुप्पी तोड़ना चाहती हूं जो मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं एक्शन में चूक क्यों रही हूं.

यह भी पढ़ें- Alka Yagnik ने अपने नाम किया खास रिकॉर्ड, BTS से लेकर Taylor Swift तक को पछाड़ा

अलका ने दी फैंस को अपनी बीमारी की जानकारी

अलका ने आगे लिखा- मेरे डॉक्टरों ने इसका इलाज एक वायरल हमले के कारण एक रेयर सेंसरी न्यूरो नर्व हियरिंग लॉस बताया है. इस अचानक, बड़े झटके ने मुझे पूरी तरह से हिला दिया है. जैसा कि मैं इसके साथ समझौता करने की कोशिश कर रही हूं, प्लीज मुझे अपनी प्रेयर्स में शामिल करें. अपने फैंस और साथी कलाकारों के लिए, मैं बहुत लाउड म्यूजिक और हेडफोन के संपर्क में आने के संबंध में सावधानी का एक शब्द जोड़ना चाहूंगी. एक दिन मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ के हेल्थ संबंधी खतरों को शेयर करना चाहती हूं. आपके सभी प्यार और प्रेयर से मैं अपनी लाइफ को फिर से ठीक करने और जल्द ही आपके पास वापस आने की उम्मीद कर रही हूं. इस अहम घड़ी में आपका समर्थन और समझ मेरे लिए बहुत मायने रखेगी.

यह भी पढ़ें- ना लता दीदी ना ही सुनिधि, साल 2023 का बेस्‍ट सिंगर कौन? सामने आया नाम

फैंस ने की अलका के ठीक की प्रार्थना

वहीं, अलका के पोस्ट शेयर करने के बाद फैंस और सेलेब्स लगातार कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आप ठीक हो जाएंगी, मैम. आपके पास हममें से लाखों लोगों का प्यार और प्रार्थनाएं हैं. वहीं सिंगर शंकर महादेवन ने लिखा- आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं अलका जी. आप बिल्कुल ठीक रहेंगे और हमेशा की तरह मस्त रहेंगे. ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.

21 हजार गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं अलका

आपको बता दें कि अलका ने सिर्फ हिंदी भाषा ही नहीं बल्कि उन्होंने कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं. उन्होंने 25 भाषाओं में 21 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं. अलका दो बार नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. वहीं 2022 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज किया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement