Advertisement

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'भिड़े' से भिड़ गईं Jennifer Mistry, Asit Modi का सपोर्ट करने पर सुनाई खरी-खरी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में रोशन भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस Jennifer Mistry ने शो के प्रोड्यूसर Asit Modi पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था. इसके बाद शो में उनके को-स्टार भिड़े ने असित मोदी का सपोर्ट किया था जिसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'भिड़े' से भिड़ गईं Jennifer Mistry, Asit Modi का सपोर्ट करने पर सुनाई खरी-खरी

 Jennifer Mistry & Mandar Chandwadkar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी का सबसे पुराने शो में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) इस समय काफी चर्चा में है. इस बार शो अपनी कहानी को लेकर नहीं बल्कि गलत कारणों की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है. शो में रोशन भाभी की भूमिका निभाने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल (Jennifer Mistry) ने हाल ही में तारक मेहता शो के निर्माता असित कुमार मोदी (Asit Kumarr Modi) पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का आरोप लगाने के बाद शो छोड़ दिया था. इस मामले को लेकर शो में भिड़े का रोल निभाने वाले मंदार चंदवाडकर (Mandar Chandwadkar aka Bhide) ने असित मोदी का सपोर्ट किया था जिसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है. 

हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत में मंदार चंदवाडकर ने खुलासा किया वो काफी हैरान हैं. भिड़े उर्फ मंदार ने कहा था कि ये पुरुष-रूढ़िवादी जगह नहीं है. ये एक स्वस्थ वातावरण के साथ एक खुशहाल जगह है. इसपर जेनिफर ने रिएक्ट कर भिड़े को खरी खरी सुनाई है.

जेनिफर ने News18 को बताया 'वो वही करेंगे जो असित कुमार मोदी उन्हें कहेंगे. एक को-स्टार ने कल मुझे फोन किया था और उसने भी मंदार को 45 मिनट तक गाली दी और कहा ये कैसे पलट गया. मैंने उनसे कहा, 'मुझे परवाह नहीं है. उसे जो करना है करने दो.

जनिफर ने असित मोदी के अलावा प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद असित मोदी ने इन खबरों को झूठा बताते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही.

ये भी पढ़ें: Taarak Mehta के मेकर्स ने Jennifer Mistry के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, अपने ही शो की एक्ट्रेस पर लेंगे तगड़ा एक्शन

वहीं प्रोजेक्ट हेड सोहिल रहमानी ने कहा 'हमने उसे शो से तीन महीने पहले निकाल दिया था और अब वो डेसपरेट हो गई है. उसे काम नहीं मिल रहा है और वो हमें ब्लैकमेल कर रही है ये सस्ती पब्लिसिटी है'.

ये भी पढ़ें: Jennifer Mistry के आरोपों पर Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के 'भिड़े' ने यूं किया रिएक्ट, Asit Modi को लेकर कही बड़ी बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement