Advertisement

अपना डीपफेक वीडियो देख भड़के Ranveer Singh, उठाया ये सख्त कदम

बॉलीवुड एक्टर Ranveer Singh का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक राजनीतिक पार्टी को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं. इस मामले पर रणवीर ने कानूनी कदम उठा लिया है.

Latest News
अपना डीपफेक वीडियो देख भड़के Ranveer Singh, उठाया ये सख्त कदम

Ranveer Singh Files FIR Against Viral DeepFake Video: डीपफेक वीडियो केस में रणवीर सिंह ने की एफआईआर

Add DNA as a Preferred Source

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) को लेकर बिजी हैं. इस फिल्म से रणवीर का धमाकेदार लुक रिलीज हो चुका है. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में रणवीर सिंह एक साइबर क्राइम की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. उनके साथ एक ऐसी घटना हुई है, जिसकी वजह से एक्टर भड़क गए हैं और उन्होंने सख्त कानूनी कदम उठा लिया है. ये मामला लोक सभा चुनावों के दौरान एक्टर के एक वायरल हो रहे एक डीपफेक वीडियो (Ranveer Singh DeepFake Video) से जुड़ा हुआ है, जिसमें उन्हें एक राजनीतिक पार्टी का सपोर्ट करते हुए दिखाया गया है.

दरअसल, बीते दिनों रणवीर सिंह एक बेहद ग्रैंड मनीष मल्होत्रा फैशन शो के लिए वाराणसी पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने पपराजी को पोज दिए और मीडिया से खुलकर बातें भी की थीं. उस वक्त वाराणसी से रणवीर सिंह का एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हुआ, जिसमें एक्टर बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पीएम मोदी को क्रिटीसाइज करते दिखाई दिए. इस वीडियो में उन्होंने लोगों से सोच-समझ कर लोगों से वोट देने की अपील भी की थी. हालांकि, ये पूरा वीडियो AI तकनीकि के डीपफेक फीचर से तैयार किया था और पूरी तरह फर्जी था. रणवीर ने असल में इस वीडियो में वाराणसी के विकास की बात की थी और उल्टा पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे थे.


ये भी पढ़ें- Don 3 के नए वीडियो ने मचाई हलचल, Ranveer Singh ने कर दिया बड़ा ऐलान


इस पूरे मामले पर अब रणवीर सिंह की टीम की ओर से स्टेटमेंट दे दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि 'हमने डीपफेक वीडियो के केस में पुलिस से शिकायत कर दी है. इसके साथ ही AI के जरिए डीपफेक वीडियो बनाने वाले सोशल मीडिया ए और FIR दर्ज करवा दी है'. रणवीर सिंह से पहले आमिर खान का भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर आमिर ने FIR दर्ज करवाते हुए कहा था कि उन्होंने 35 सालों के करियर में कभी भी किसी पॉलिटिकल पार्टी को इनडॉर्स नहीं किया है.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement