Advertisement

Iran से आई खुशखबरी, 20 दिन बाद रिहा किए बंधक जहाज सभी भारतीय क्रू मेंबर

Iran Israel Conflict के बीच ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड फोर्स ने पुर्तगाली झंडे वाले कार्गो शिप को बंधक बना लिया था. इस शिप पर 25 क्रू मेंबर में 17 भारतीय नागरिक भी शामिल थे.

Latest News
Iran से आई खुशखबरी, 20 दिन बाद रिहा किए बंधक जहाज सभी भारतीय क्रू मेंबर

MSC Aries शिप को ईरान के बंधक बनाए जाने के बाद भारतीय महिला क्रू मेंबर टेस्सा जोसेफ को रिहा किया गया था. (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

Iran Israel Conflict के बीच ईरानी सेना द्वारा बंधक बनाए गए कार्गो जहाज का क्रू 20 दिन बाद रिहा कर दिया गया है. पुर्तगाली झंडे वाले जहाज MSC Aries के क्रू में 25 लोग शामिल थे, जिनमें 17 भारतीय नागरिक भी थे. ईरान ने क्रू मेंबर में शामिल एक भारतीय महिला टेस्सा जोसेफ को पहले ही रिहा कर दिया था. शुक्रवार को बाकी क्रू मेंबर भी रिहा कर दिए गए हैं. इस बात की जानकारी ईरानी विदेश मंत्री आमिर अब्दुल्लाहियान ने दी है. इस जहाज को ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा 13 अप्रैल को बंधक बनाए जाने के बाद से ही भारत सरकार अपने नागरिकों की रिहाई के लिए ईरानी सरकार से कूटनीतिक बातचीत कर रही थी. हालांकि ईरान की तरफ से सभी क्रू मेंबर्स को रिहा कर देने के दावे पर फिलहाल भारत सरकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ईरान ने एस्टोनिया से बातचीत में दी जानकारी

ईरानी विदेश मंत्री ने कार्गो शिप एमएससी एरिज के सभी क्रू मेंबर्स की रिहाई की जानकारी शुक्रवार को तब दी, जब वो एस्टोनिया के विदेश मंत्री मार्गस साहकना के साथ फोन पर द्विपक्षीय वार्ता कर रहे थे. ईरानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, एस्टोनिया की तरफ से ईरान इस्लामिक गणराज्य के जलक्षेत्र में जब्त किए गए पुर्तगाली शिप और उस पर मौजूद एस्टोनियाई क्रू की रिहाई को लेकर आग्रह किया गया. जवाब में आमिर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि ईरानी जल क्षेत्र में रडार ऑफ करके नेवीगेशन सिक्योरिटी को खतरे में डालने वाले शिप को ज्यूडिशियल रूल्स के तहत कब्जे में लिया गया था. साथ ही उन्हें बताया गया कि ईरान ने पहले ही जहाज के सभी क्रू मेंबर्स को मानवीय आधार पर रिहा कर दिया है और यदि उनके साथ मौजूद जहाज के कैप्टन उनके साथ जाते हैं तो एस्टोनियाई नागरिकों समेत पूरा क्रू अपने देश लौट सकता है.

18 अप्रैल को रिहा की थी भारतीय महिला क्रू मेंबर

ईरान ने भारत के साथ कूटनीतिक बातचीत के बीच एक भारतीय महिला क्रू मेंबर को रिहा कर दिया था. भारतीय महिला क्रू मेंबर ऐन टेस्सा जोसेफ 18 अप्रैल को रिहा की गई थी. केरल के त्रिशूर की रहने वाली जोसेफ का कोचीन एयरपोर्ट पर भारतीय पासपोर्ट अधिकारियों ने स्वागत किया था. तब माना जा रहा था कि बाकी क्रू मेंबर्स की रिहाई भी जल्द ही हो जाएगी. भारत सरकार दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास और तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास के जरिये लगातार बैक चैनल बातचीत कर रही थी. 

इजरायल से संबंधित होने के शक में जब्त किया था शिप

ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडो ने पुर्तगाली झंडा होने के बावजूद MSC एरिज जहाज को इजरायल के साथ संबंध होने के शक में जब्त किया था. जब जहाज को हॉर्मूज की खाड़ी में यूएई के करीब हेलीकॉप्टर से कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया था, तब ईरान और इजरायल के बीच तनाव अपने चरम पर था. दोनों देशों के बीच किसी भी समय लड़ाई शुरू होने का खतरा लग रहा था. 

(With PTI Inputs)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement