Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

शादी करने जा रहे हैं Prabhas? 'डार्लिंग्स' के लिए लिखा ये खास पोस्ट

साउथ सुपरस्टार Prabhas का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसकी वजह से एक्टर की शादी की अफवाहें तेज हो गई हैं.

Latest News
शादी करने जा रहे हैं Prabhas? 'डार्लिंग्स' के लिए लिखा ये खास पोस्ट

Prabhas Wedding Rumors: प्रभास की शादी की अफवाहें

Add DNA as a Preferred Source

साउथ के मशहूर सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर बिजी हैं. इस बीच एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर हैरान कर देने वाली खबरें आ रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर जल्द शादी (Prabhas Wedding Rumors) करने वाले हैं. ये अफवाहें एक्टर के एक पोस्ट की वजह से फैल रही हैं, जिसमें उन्होंने अपनी किसी 'डार्लिंग' के बारे में जिक्र किया है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने फैंस को एक सरप्राइज की हिंट भी दे डाली है. प्रभास के इस पोस्ट ने सभी को हैरानी में डाल दिया है.

प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में लिखा- 'डार्लिंग्स!! फाइनली कोई बहुत स्पेशल हमारी जिंदगी में एंट्री लेने वाला है. इंतजार कीजिए'. इसके साथ ही प्रभास ने ब्लश वाला इमोजी शेयर किया है. इस पोस्ट को देखकर कई फैंस कंफ्यूज हो गए हैं. कई लोगों ने अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. मामला यहां तक पहुंच गया कि प्रभास की शादी की अफवाहें फैलने लगीं. सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि ये पोस्ट प्रभास ने अपनी शादी के ऐलान को लेकर किया है. हालांकि, कई लोग इसे किसी प्रोजेक्ट से जोड़कर भी देख रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा प्रभास का ये पोस्ट-


यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगी विष्णु के दसवें अवतार की कहानी


Prabhas

बता दें कि साउथ सुपरस्टार प्रभास 44 साल के हैं और एलिजेबल बैचलर हैं. प्रभास का नाम बाहुबली की को-स्टार अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ चुका है लेकिन दोनों ने साफ कर दिया था कि वो सिर्फ दोस्त हैं. इसके बाद प्रभास और कृति सेनन की डेटिंग की खबरें भी खूब फैलीं, जो शादी तक भी पहुंच गई थीं लेकिन ये अफवाहें भी कुछ समय बाद ठंडी पड़ गईं. अब देखना होगा प्रभास अपने फैंस को कब शादी का ऐलान करके सरप्राइज देने वाले हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement