Advertisement

MBBS की पढ़ाई छोड़ Miss World बनी ये हसीना, आज है बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 18 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था.

Latest News
MBBS की पढ़ाई छोड़ Miss World बनी ये हसीना, आज है बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस

Miss World 2017

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अलग प्रोफेशन में थे. लेकिन आज वही एक्टर्स अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं, जिसने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ी और बाद में वह मिस वर्ल्ड बनी और उसके आज वह बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) की. मानुषी आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 18 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था. एक्ट्रेस के पिता एक डॉक्टर और डीआरडीओ में साइंटिस्ट हैं. वहीं उनकी मां नीलम भी पेशे से एक डॉक्टर हैं. अपने माता पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए मानुषी छिल्लर ने भी डॉक्टर बनने का सपना देखा था. उन्होंने ऑल इंडिया मेडिकल टेस्ट पहले ही अटेम्प्ट में क्लियर कर लिया था. उसके बाद मानुषी ने मेडिकल यानी की एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की.


यह भी पढ़ें- Samrat Prithviraj के फ्लॉप होने पर टूट गया था Manushi Chhillar का दिल, अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर छलका दर्द


मानुषी ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

मेडिकल की पढ़ाई करते हुए मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में हरियाणा को रिप्रेजेंट करते हुए फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया और मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में भारत की ओर से हिस्सा लिया और इसमें भी वह अव्वल आईं. एक्ट्रेस ने उस साल भारत का नाम रोशन किया और मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया.


यह भी पढ़ें- 30 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस करने पर ट्रोल हुए Akshay Kumar, ये वीडियो देख लोग बोले 'शर्मनाक'


कुछ ऐसा रहा मानुषी का अब तक का बॉलीवुड करियर

इसके बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की ओर रुख किया. दरअसल, मानुषी ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी मूवी सम्राट पृथ्वीराज से डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार थे. एक्ट्रेस ने इसमें कन्नौज की राजकुमार संयोगिता का रोल अदा किया था. फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इसके बाद वह 2023 में विक्की कौशल के साथ फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में नजर आईं. यह फिल्म के कॉमेडी ड्रामा है. इसके अलावा वह 2024 की हिंदी तेलुगु फिल्म ऑपरेशन वेलेंटाइन में नजर आईं थी. इस फिल्म में उनके साथ वरुण तेजा थे. उसके बाद वह 2024 की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आईं. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा थीं. 

जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगी मानुषी

इन सभी के अलावा काम को लेकर बात करें तो वह जल्द ही फिल्म तेहरान में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम नजर आएंगे. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement