Advertisement

दरगाह पर डांस करना कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर को भारी पड़ा, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर को दरगाह पर डांस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

दरगाह पर डांस करना कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर को भारी पड़ा, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Sandeep Soparkar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः बॉलीवुड सेलेब्रेटी अक्सर विवादों में अपने किसी न किसी मुद्दे को लेकर रहते हैं. लेकिन इस बार कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर सोशल मीडिया में लोगों के निशाने पर हैं वो भी अपने डांस को लेकर?

अब आपको लगा होगा डांस को लेकर आखिर कोरियोग्राफर क्यों ट्रोल हो रहा है ? जी हां एक दरगाह में संदीप को अपने डांस को लेकर काफी ट्रोल और निगेटिव कंमेंट दिए जा रहे हैं. 

ये है मामला 
दरअसल इंस्टाग्राम पर वायरल भयानी वैरीफाइड एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट हुई है, जिसमें सफ़ेद रंग की ड्रेस में संदीप दरगाह हजरत अल्हाज ख्वाजा सूफी पर पूरी तरह तल्लीन होकर एक सूफियाना डांस कर रहे हैं . इस पोस्ट के बाद लोग उनकी इस हरकत को नाजायज ठहरा रहे हैं. कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स दरगार पर इस तरह के डांस को हराम बता रहे हैं तो कुछ काफी निगेटिव कमेन्ट भी डाल रहे हैं. 

 

क्या कह रहे यूजर
द प्रयाग तिवारी नामक यूजर ने लिखा है कि नाचना तो हराम है इस्लाम में, वहीं, अहमद जुबैर 90 ने लिखा कि इन लोगों की वजह से इस्लाम बदनाम है.  लिटरली, निशाज शेख लिखते हैं कि ये नाच क्यों रहा है.

ऐसे ही कमेंट से सोशल मीडिया पर भर-भर के लोग कर रहे हैं. हालांकि संदीप की तरफ से इस पूरे मामले में कोई प्रतिक्रया नहीं दी गई है . 

कौन हैं संदीप 

संदीप एक इंडियन लैटिन औरबालरूम डांसर है, कोरियोग्राफी के साथ ही कई डांस रियलिटी शो भी जज कर चुके हैं इसके अलावा इनकी अभिनय में भी रुचि है. संदीप कॉलम भी लिखते हैं साथ ही टेड एक्स स्पीकर भी हैं. संदीप ने  अमेरिका से वर्ल्ड माइथोलॉजी लोकगीत में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement